Move to Jagran APP

दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा कराई शिफ्ट

आंबेडकर पार्क के सामने डीएम आवास के बराबर में लगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा को बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने डीएम आवास के पास बनी बाउंड्री में शिफ्ट कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस स्थान पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से काफी खूबसूरत पार्क बनाया जाएगा। गौरतलब है कि सपा शासन काल में आंबेडकर पार्क के सामने चौराहे पर यह प्रतिमा लगी थी। जौहर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान इस प्रतिमा को हटाकर डीएम आवास के पास लगा दिया गया था। इसका उस समय भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा काफी विरोध किया गया था। राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस प्रतिमा को अपने स्थान पर लगवाने के लिए रामपुर आने वाले थे मगर उन्हें बीच में ही पुलिस ने रोक दिया था। इसके बाद भी हिदू संगठन इसको अपने स्थान पर लगवाने के लिए काफी प्रयासरत रहे।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 23 Jan 2020 11:09 PM (IST)
Hero Image
दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा कराई शिफ्ट

जागरण संवाददाता, रामपुर : आंबेडकर पार्क के सामने डीएम आवास के बराबर में लगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा को बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने डीएम आवास के पास बनी बाउंड्री में शिफ्ट कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस स्थान पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से काफी खूबसूरत पार्क बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि सपा शासन काल में आंबेडकर पार्क के सामने चौराहे पर यह प्रतिमा लगी थी। जौहर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान इस प्रतिमा को हटाकर डीएम आवास के पास लगा दिया गया था। इसका उस समय भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा काफी विरोध किया गया था। राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस प्रतिमा को अपने स्थान पर लगवाने के लिए रामपुर आने वाले थे मगर उन्हें बीच में ही पुलिस ने रोक दिया था। इसके बाद भी हिदू संगठन इसको अपने स्थान पर लगवाने के लिए काफी प्रयासरत रहे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भी इस प्रतिमा को किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट करने का मुद्दा उठाया गया था। प्रशासन ने इसके लिए जगह तलाशने शुरु भी की थी, लेकिन भाजपाइयों को जगह पसंद नहीं आई। इस पर अब इस प्रतिमा को डीएम आवास के पाए एक बाउंड्री के अंदर लगवा दिया गया है। यहां पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से काफी खूबसूरत पार्क बनवाया जाएगा। जल्द ही इस पार्क का उदघाटन भी किया जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।