Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आयुष चिकित्सकों के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध अस्पताल

आयुष चिकित्सकों के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध अस्पताल

By JagranEdited By: Updated: Sun, 21 Aug 2022 10:24 PM (IST)
Hero Image
आयुष चिकित्सकों के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध अस्पताल

आयुष चिकित्सकों के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध अस्पताल

जेएनएन, रामपुर: जिले में ऐलोपैथी पद्धति के कई फर्जी अस्पताल और चिकित्सक पकड़े जा चुके हैं। अब प्रशासन की नजर आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों पर है। ये अस्पताल आयुष चिकित्सकों के नाम पर अवैध रूप से चल रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने इनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है। इसके लिए डा. चंचल कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके द्वारा अभियान की शुरुआत कर दी है। तीन दिन पहले स्वार क्षेत्र में कई अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की तो कई अनियमितताएं सामने आईं। नोडल अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का पंजीकरण किसी अन्य चिकित्सक के नाम पर था, जबकि अल्ट्रासाउंड किसी बीयूएमएस चिकित्सक द्वारा किया जाता था। एक हास्पिटल में निरीक्षण के दौरान 12वीं पास व्यक्ति ओपीडी करता मिला था। इसके अलावा कुछ नर्सिंग होम पर भी जांच की। काफी गड़बड़ी सामने आई हैं। नोटिस दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई करेंगे। अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले में जो आयुष चिकित्सक बिना पंजीकरण अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करते मिलेंगे, उनके अस्पतालों को सील किया जाएगा और चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर