Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rampur: और नायब तहसीलदार को जान बचाकर भागना पड़ा...खनन के डंपर से हादसे के बाद गुस्साए लोगों को समझाना पड़ा भारी

Rampur Accident News Update क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से खनन का आरोप लोगों ने लगाया है। रिक्शा में टक्कर के बाद घायल की हालत गंभीर होने पर लोगों का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस के सामने सांठगांठ के आरोप लगाए। नायब तहसीलदार समझाने गए तो लोग भड़क गए।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 11 Jun 2024 12:32 PM (IST)
Hero Image
Rampur News: खनन के डंपर से हादसे के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस।

जागरण संवाददाता, रामपुर। मसवासी क्षेत्र में खनन से लदे डंपर से हादसा हो गया। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने गए नायब तहसीलदार को भी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। उनके साथ भीड़ ने धक्का मुक्की की। उनके कपड़े फाड़ दिए। उन्हें भाग कर जान बचानी पड़ी।

हादसा मंगलवार सुबह नौ बजे स्वार कोतवाली की मसवासी चौकी क्षेत्र में हुआ। मसवासी उत्तराखंड की सीमा से लगा हुआ है। यहां से रोजाना सकड़ों की संख्या में खनन के डंपर निकलते हैं। इनके कारण आए दिन हादसे भी होते हैं।

ऐसे ही एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नगर निवासी ई-रिक्शा चालक बिरजू दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर की टक्कर से बिजली पोल भी गिर गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने स्वार-काशीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के आरोपों ने मचाई खलबली; कहा- जनता ने दिया भरपूर साथ, प्रशासन ने हराया

ये भी पढ़ेंः Iqra Hasan: मुश्किल में फंसे कैराना की सांसद इकरा हसन के समर्थक, पुलिस के सामने किया था ऐसा काम कि अब भागने पर...

लोगों ने किया हंगामा

पुलिस-प्रशासन पर खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह भी आ गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने उन्हें ही घेर लिया। धक्का मुक्की करने लगे, जिससे उनके कपड़े फट गए। लोगों का आक्रोश देख नायब तहसीलदार वहां से जान बचाकर भाग आए। बाद में स्वार कोतवाल संदीप त्यागी और चौकी इंचार्ज रोहित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया। उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

एसडीएम स्वार अवनीश कुमार ने बताया कि लोगों को समझकर जाम खुलवा दिया है। नायब तहसीलदार के साथ धक्का मुक्की की गई थी।