Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rampur Rape Case: 25 हजार का इनामी साजिद पाशा गिरफ्तार, किडनैप और बंधक बनाकर किशाेरी से किया था दुष्कर्म

Rampur Rape Case Update अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में फंसे अस्पताल संचालक पर कानून ने अपना शिकंजा कसा था। जिसके बाद चार सप्ताह से फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया। उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस ने पकड़े एक आरोपित मुदस्सर को जेल भेज दिया था।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 30 Sep 2024 01:52 PM (IST)
Hero Image
खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र में अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी अस्पताल संचालक साजिद अली पाशा को रविवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह इस मामले में चार सप्ताह से फरार चल रहा था। उसे न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

ये था मामला

स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को दो युवक 31 अगस्त को कार से अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने पांच सितंबर को उसे बरामद कर लिया था। किशोरी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीनगर उत्तरी स्थित ग्रीन सिटी हास्पिटल का संचालक साजिद अली पाशा और उसका साथी उत्तराखंड के थाना बाजपुर गांव कनौरा निवासी मुदस्सर पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुदस्सर को थार कार के साथ गिरफ्तार किया था।

किशोरी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीनगर उत्तरी स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल का संचालक साजिद अली पाशा और उसका साथी उत्तराखंड के थाना बाजपुर गांव कनौरा निवासी मुदस्सर पर अपहरण करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ेंः UP News: Reel बनाने के चक्कर में गई किशाेर की जान, बिजनौर में हुए हादसे में एक बाइक पर बैठे थे चार दोस्त

ये भी पढ़ेंः बिजली आपूर्ति लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: बरेली के एसई किए निलंबित, वेतन रुकने पर भी मात्र 20 फीसदी हुआ काम

उत्तराखंड में ले जाकर किया था दुष्कर्म

किशोरी ने अपने बयानों में कहा था कि अस्पताल संचालक उसे उत्तराखंड में कई जगह ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पकड़े आरोपित मुदस्सर को जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपित अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। उसका अस्पताल सील कर दिया था।

कोर्ट ने जारी किए थे आरोपित के खिलाफ वारंट

पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। न्यायालय ने पहले उसके वारंट जारी किए थे। इसके बाद भगोड़ा घोषित करते हुए कुर्की के आदेश जारी कर दिए। स्वार पुलिस ने कुर्की का नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया। साथ ही ढोल बुलाकर उसके अस्पताल और आवास के आसपास क्षेत्र में मुनादी भी करा दी थी। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें