Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रशीद ने रवि बनकर रचाई शादी, जबरन गोवंशीय पशु का मांस खिलाया… युवती ने सुनाई आपबीती

बेंगलुरु की एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर उसके साथ दोस्ती की रामपुर में मंदिर में शादी की और बाद में उसके साथ धोखाधड़ी की। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे लाखों रुपये ऐंठे गर्भवती होने पर छोड़ दिया और जबरन गोवंशीय पशु का मांस खिलाया। युवती ने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 27 Sep 2024 12:10 AM (IST)
Hero Image
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (संकेतात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, रामपुर। कनार्टक के शहर बेंगलुरु की युवती लव जिहाद का शिकार बन गई। एक मुस्लिम युवक ने उससे हिंदू बनकर दोस्ती की। रामपुर लाकर उसके साथ मंदिर में शादी रचाई। बाद में उसके साथ बेंगलुरु चला गया। उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। गर्भवती होने पर छोड़कर भाग गया। 

इस दौरान उसे अपने घर भी ले गया, जहां युवक के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की। उसे जबरन गोवंशीय पशु का मांस खिलाया। युवती गुरुवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों संग कलेक्ट्रेट पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मोबाइल नंबर लेकर करता था बातें

युवती ने बताया कि वह बेंगलुरु में ब्यूटी पार्लर चलाती है। दो साल पहले वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड घूमने आई थी। तब उसकी जान पहचान एक युवक से हुई थी। उसके हाथ पर कलावा बंधा था। युवक ने अपना नाम रवि बताया। वह अपने को अनाथ बता रहा था। युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। युवती से अक्सर बातें करने लगा। 

कुछ समय बाद वह काम धंधे की तलाश के बहाने से बेंगलुरु उसके पास आ गया। युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद यहां एक मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। कुछ दिन बाद दोनों वापस बेंगलुरु चले गए। 

युवती का आरोप है कि युवक उसे पूजा पाठ करने पर टोकने लगा। इस पर उसे शक हो गया। वह दो बार गर्भवती हुई तो उसने खाने-पीने की चीजों में दवा मिलाकर गर्भपात करा दिया। 

सहेली ने खोला राज

युवती के पार्लर में केमरी क्षेत्र की एक मुस्लिम लड़की ने काम किया था। उसने जब दोनों की शादी की फोटो युवती के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखीं तो वह युवक को पहचान गई। उसने उसे ही युवक के बारे में जानकारी दी। 

युवती के जिद करने पर युवक ने बताया कि वह उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के किच्छा का रहने वाला रशीद है। युवती की जिद पर वह उसे अपने घर ले आया, जहां उसके परिजनों ने मारपीट की। उसे जबरन गोवंशीय पशु का मांस खिला दिया। वह केमरी में रहने वाली लड़की की मदद से वहां से किसी तरह बचकर आ गई। 

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। वे युवती को लेकर कलेक्ट्रेट आए। युवती ने बताया कि आरोपी उससे लाखों रुपये ऐंठ चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी दी गई। लड़की कर्नाटक और लड़का उत्तराखंड का बताया जा रहा है। मारपीट भी ऊधमसिंह नगर में होना बता रहे हैं। वह मामले की जांच करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 30 साल पहले मां और भाइयों ने पिता को मारकर आंगन में दफनाया, डीएम के आदेश पर 15 फीट खुदाई में मिला कंकाल

यह भी पढ़ें: Lucknow News: लखनऊ में देर रात सड़का हादसा, मड़ियांव के नए पुल पर पलटी तेज रफ्तार कार