Move to Jagran APP

Salman Khan Security : सलमान खान की सुरक्षा को लेकर क्या बोल गए रजा मुराद, कहा- पहले तो सरकार...

रजा मुराद ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने अयोध्या में रामलीला में विभीषण की भूमिका निभाई। इससे पहले वह राजा जनक राजा दशरथ कुंभकरण और अहिरावण की भूमिका भी निभा चुके हैं।अयोध्या में वाकई बहुत शानदार रामलीला होती है। इसमें अभिनय करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने नैनीताल रोड पर चाकू चौक पर पहुंचकर दुनिया के सबसे बड़े चाकू के साथ फोटो भी खिंचाया।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 19 Oct 2024 08:54 PM (IST)
Hero Image
सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे सरकार : रजा मुराद

जागरण संवाददाता, रामपुर : फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि सलमान खान को धमकी दिया जाना चिंता की बात है। सरकार को उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। शनिवार को वह रामपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।

बरेली में प्रोग्राम में शिरकत करने आए थे रजा मुराद

अपनी बुलंद आवाज की बदौलत फिल्मी दुनिया में शोहरत हासिल करने वाले रजा मुराद शुक्रवार रात बरेली में एक कार्यक्रम में आए थे। शनिवार दोपहर वह अपने शहर रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बात की। कहा कि उनके लिए यह मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है कि आसपास के जिलों में आएं और फिर अपने शहर रामपुर न आएं। इस शहर से उन्हे बहुत लगाव है। फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी दिए जाने के सवाल पर बोले, अभिनेताओं को पहले भी धमकी मिलती रही हैं। सरकार उनकी सुरक्षा भी कराती रही है।

दंगे नहीं, बल्कि विकास की बात करनी चाहिए

उम्मीद है कि अब भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। बहराइच में दंगे को लेकर कहा कि लोगों को अब दंगे नहीं, बल्कि विकास की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने अयोध्या में रामलीला में विभीषण की भूमिका निभाई। इससे पहले वह राजा जनक, राजा दशरथ, कुंभकरण और अहिरावण की भूमिका भी निभा चुके हैं।अयोध्या में वाकई बहुत शानदार रामलीला होती है। इसमें अभिनय करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने नैनीताल रोड पर चाकू चौक पर पहुंचकर दुनिया के सबसे बड़े चाकू के साथ फोटो भी खिंचाया। उन्हें वहां देखते ही युवाओं की भीड़ लग गई। युवा काफी देर तक उनके साथ फोटो खिंचाते रहे।

एसडीएम ने बिना अनुमति आंबेडकर की मूर्ति लगाने का कार्य रुकवाया

मिलक : क्षेत्र के ग्राम ज्योहरा मे शुक्रवार को दूसरे की जगह पर मूर्ति लगाने के लिए लाया गया था। किसी ने प्रशासन को मूर्ति लगाने की सूचना दी। इस पर एसडीएम राजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और बिना अनुमति के लग रही मूर्ति के कार्य को रुकवा दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया और मूर्ति ग्राम प्रधान के घर पर रखवा दी। ग्राम प्रधान पति कमल शर्मा ने बताया कि गांव में एक ही पक्ष के लोग थे।

मूर्ति को स्थापित करने के लिए लाया गया था। मगर किसी ने प्रशासन को खबर दे दी। बिना अनुमति के प्रशासन ने मूर्ति लगाने को रोक दिया है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि गांव में बिना अनुमति के बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति लगाने की सूचना मिली थीं। मौके पर जाकर लोगो को समझाया गया। मूर्ति को सुरक्षित ग्राम प्रधान के पास रखवा दिया है। अनुमति लेने पर मूर्ति लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।