Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Asim Raja बोले, रामपुर उपचुनाव में प्रत्याशी तो मैं हूं, पर ये चुनाव Azam Khan का है, वही विधायक बनेंगे

Rampur By Election 2022 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह भयमुक्त माहौल में निष्पक्षता के साथ चुनाव कराए। यह चुनाव आजम खां का है वही 11 वीं बार विधायक बनेंगे।

By Sanjeev SharmaEdited By: Samanvay PandeyUpdated: Fri, 18 Nov 2022 10:35 AM (IST)
Hero Image
Rampur By Election 2022 : नामांकन कराने के बाद मीडिया से बात करते सपा उम्मीदवार आसिम राजा। जागरण

जागरण संवाददाता, रामपुर। Rampur By Election 2022 : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह भयमुक्त माहौल में निष्पक्षता के साथ चुनाव कराए। यह चुनाव आजम खां का है, वही 11 वीं बार विधायक बनेंगे। यह बात उन्होंने गुरुवार को रामपुर शहर विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए कही।

खौफ का माहौल न पहले होगा न बाद में

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनौतियां हमेशा रहती है। चुनौतियों के बीच ही उन्होंने काम किया है। इस बार भी चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं। जिन हालात में चुनाव हो रहा है। जनता अच्छी तरह जानती व समझती है। खौफ का माहौल न पहले होगा, न बाद में होगा। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव कराए।

मैं सिर्फ एक कार्यकर्ता हूं

आसिम राजा ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता का कार्य पार्टी व अपने नेता की बात मानना होता है। इसी नाते वह सबके बीच है। यह चुनाव आजम खां का है। वही 11वीं बार विधायक बनेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले पार्टी कार्यालय पर सभी लोग एकत्र हुए थे। उसके बाद पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां समेत अन्य समर्थकों के साथ यहां पहुंचे।

आजम खां बोले, चुनाव हार-जीत का नहीं, जुल्म ज्यादती के खिलाफ है 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि हम सभी लोग उपचुनाव की तैयारी में है। यह चुनाव किन हालात में हो रहा है। जनता अच्छी तरह जानती है। कहा कि चुनाव हारजीत का नहीं है। चुनाव जुल्म ज्यादती के खिलाफ है। इसमें सभी को सोच समझकर फैसला लेना है। हमने आधी सदी काम किया है। खुशियां कम, आंसू ज्यादा देखे हैं। बेरोजगारी और महंगाई की हालत सब देख रहे हैं। आदमी तहजीब भूल गया है। सभी लोगों को एकजुटता के साथ आसिम राजा को मजबूत बनाना है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर