Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rampur News : अस्पतालों में तैनात 73 सुरक्षा कर्मियों की सेवा समाप्त, कल से देंगे बेमियादी धरना

इन सभी को जिला पुरुष अस्पताल जिला महिला अस्पताल व जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में तैनात किया गया था। अब अचानक उन्हें बताया गया कि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इससे नाराज सुरक्षा कर्मियों ने पहले सीएमओ कार्यालय में सीएमओ से बात की। यहां संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे सोमवार से सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

By Bhaskar Singh Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 05 Oct 2024 07:40 PM (IST)
Hero Image
आठ माह पहले आउटसोर्सिंग पर हुई थी नियुक्ति

जागरण संवाददाता, रामपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में रखे गए 73 सुरक्षा कर्मियों की अचानक सेवा समाप्त कर दी गई। ये सभी सुरक्षा कर्मी आउटसोर्सिंग पर रखे गए थे। सेवा समाप्ति से दुखी सुरक्षा कर्मियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है। शहर विधायक से भी मदद मांगी है। इन सुरक्षा कर्मियों को करीब 10 माह पहले सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से कार्य पर रखा गया था। जिले में 73 सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति हुई थी।

कर्मचारियों ने कार्यवाही को बताया गलत

इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी को जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में तैनात किया गया था। अब अचानक उन्हें बताया गया कि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इससे नाराज सुरक्षा कर्मियों ने पहले सीएमओ कार्यालय में सीएमओ से बात की। यहां संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

इस पर उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी पीड़ा बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने तैनाती स्थल पर पूरी जिम्मेदारी से सेवा दी, लेकिन अब सेवा नही ली जा रही है। यह न्याय संगत नहीं है। सेवा समाप्त होने से परिवार के सामने भरण पोषण का संकट हो गया है।

अब उनके सामने परिवार के साथ आत्महत्या करने का विकल्प रह गया है। उन्होंने सेवा समाप्ति के बजाय दूसरे स्थानों पर ड्यूटी कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे सोमवार से सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रार्थना पत्र पर आकाश कुमार, पंकज सक्सेना, खुशाल सिंह, कशिश सागर, कान्ति, मानवती, सुरेंद्र कुमार, शाकिर अली, मेहनाज अहमद, पान सिंह, अजय कुमार आदि 73 सुरक्षा कर्मियों के हस्ताक्षर हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें