Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: अवैध संबंध से परेशान होकर पति ने दे दी थी जान, पत्नी नौ महीने बाद गिरफ्तार

रामपुर में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया। युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी जिसमें पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने 9 माह बाद आरोपी पत्नी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। मामले में पत्नी के प्रेमी और ससुरालियों पर भी आरोप हैं। पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

By Bhaskar Singh Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 18 Sep 2024 12:33 AM (IST)
Hero Image
युवक के आत्महत्या मामले में आरोपित पत्नी गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, रामपुर। युवक के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नौ माह बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। युवक ने फंदा लगाकर जान दी थी। युवक की ओर से छोड़े गए छह पेज के सुसाइड नोट में पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

यह है पूरा मामला

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की विष्णु विहार कालोनी का है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय अमित तिवारी ने 31 दिसंबर की रात रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अगले दिन सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई थी। 

पुलिस को जांच के दौरान कमरे से अमित की ओर से लिखा छह पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। मृतक के पिता राम निवासी ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले बेटे की शादी फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज के सुल्तानपुर गांव की जागृति उर्फ रौनक से हुई थी। तीन साल की बेटी भी है। 

बेटी का साथ देते थे ससुरालीजन

उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें आरोप है कि जागृति के अवैध संबंध मुरादाबाद के कांशीराम कालोनी सम्राट अशोकनगर बुद्धापार्क के पास रहने वाले प्रशांत शर्मा से थे। इसकी जानकारी बेटे को होने पर ससुरालियों से शिकायत की और बेटी को समझाने के लिए कहा था। ससुरालीजन भी बेटी का साथ देते थे। 

पत्नी और ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे, जिससे बेटा मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी कारण से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत ससुर गौरव अवस्थी, सास संध्या अवस्थी व साले समर्थ अवस्थी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। 

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को मृतक की पत्नी जागृति उर्फ रौनक को रेलवे स्टेशन रामपुर से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस व दो पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: Mathura News: झगड़े में बीचबचाव करने गए एलआईयू कर्मियों को पीटा, छह आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर