Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rampur News : पति काम करने के लिए घर से चला गया बाहर, देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म

Rampur News कोतवाल हिमांशु चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति राजेश कुमार देवर राकेश कुमार देवर बृजेश कुमार ससुर शांति प्रसाद सास मुन्नी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस ने मुख्य आरोपित देवर राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

By Rajesh Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 25 Jul 2024 09:33 PM (IST)
Hero Image
iपुलिस ने देवर राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संसू, केमरी। थाना पुलिस ने भाभी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के गांव की महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका विवाह एक साल पहले थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव रसूलपुर के राजेश कुमार के साथ हुआ था। तीन महीने बाद पति काम करने के लिए बाहर चले गए। उसके बाद देवर राकेश गंदी नियत रखने लगा था।

घर वालों ने भी नहीं दिया साथ 

आरोप है कि छेड़खानी करने के साथ गंदी मजाक भी किया करता था। 26 मई को सभी लोग एक शादी समारोह में गए थे। वह घर में अकेली थी। उसके अकेले पन का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया।

कोतवाल हिमांशु चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति राजेश कुमार, देवर राकेश कुमार, देवर बृजेश कुमार, ससुर शांति प्रसाद, सास मुन्नी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस ने मुख्य आरोपित देवर राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, ADG और DIG ने ट्रक पर सवार होकर मारा छापा, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार