Move to Jagran APP

यौन शोषण के आरोपों में भाजपा महानगर अध्यक्ष का इस्तीफा, एक्ट्रेस बोलीं- दूर रहें विधायक और मंत्री... खोल दूंगी राज

Saharanpur News बॉलीवुड एक्ट्रेस से यौन शोषण के आरोपों में घिरे सहारनपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है। एक्ट्रेस ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई थी। अभिनेत्री ने कहा था कि उसके पास पुनीत के फोटो और वीडियो भी हैं जिन्हें वह सामने लाएंगी। अभिनेत्री के आरोपों को पुनीत ने नकार दिया था।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 17 Oct 2024 11:04 AM (IST)
Hero Image
भाजपा जिला कार्यालय पर महानगर पुनीत त्यागी के साथ अभिनेत्री । सौ. अभिनेत्री

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में पुनीत ने अभिनेत्री के लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया और नैतिकता के आधार पर पद छोड़ने की बात कही।

बॉलीवुड में 20 साल के करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी एक अभिनेत्री ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पुनीत त्यागी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

एक्ट्रेस ने सीएम योगी से लगाई थी न्याय की गुहार

अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह से पुनीत को पार्टी से निकालने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। अभिनेत्री ने बताया था कि पति से तलाक के बाद वह इकलौते बेटे की परवरिश की जिम्मेदारी उठा रही है।

आरोप लगाया था कि पुनीत ने उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया और उनके बेटे से प्यार जताकर व उन्हें फूल भेजकर बहला लिया। इसके बाद उनका यौन शोषण करता रहा। बाद में उन्हें पता चला कि पुनीत के दूसरी महिलाओं से भी संबंध हैं और उसने उनके साथ धोखा किया है।

पुनीत ने अपने पद से दिया इस्तीफा

अभिनेत्री ने कहा था कि उसके पास पुनीत के फोटो और वीडियो भी हैं, जिन्हें वह सामने लाएंगी। अभिनेत्री के आरोपों को पुनीत ने नकार दिया था। बुधवार को पुनीत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में पुनीत ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं, लेकिन वह नहीं चाहते कि इसकी वजह से संगठन की छवि धूमिल हो। ऐसे में नैतिकता के आधार पर पद छोड़ रहा हूं।

दूर रहें विधायक और मंत्री... खोल दूंगी राज

बुधवार को अपलोड किए गए दूसरे वीडियो में अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी महिला मित्रों को हत्या की धमकी दी जा रही है। उन्हें सहारनपुर आने से रोकने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने पुनीत के करीबी विधायक और एक मंत्री को भी चेतावनी दी कि अगर पुनीत को पद से न हटाया तो उनके भी कई राज सबके सामने लाएंगी।

बेटे का ख्याल न होता तो कर लेती खुदकुशी

अभिनेत्री ने वीडियो में रोते हुए बताया कि वह पुनीत से मिले धोखे से वह पूरी तरह टूट चुकी है। वह हताशा में खुदकुशी कर लेती, लेकिन मासूम बेटे की परवरिश के ख्याल ने उन्हें रोक लिया।

इसे भी पढ़ें: 'बेटे का ख्याल न होता तो कर लेती खुदकुशी' बीजेपी नेता के यौन शाेषण की शिकार अभिनेत्री ने बताई कहानी

इसे भी पढ़ें: कौशांबी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, आधा दर्जन लोगों को भेजा गया जेल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।