Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ये आम है कुछ खास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी चखेंगे सहारनपुर के चौसा Mango का स्वाद

Saharanpur Chausa Mango Update News यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर का खास चौसा आम उपहार स्वरूप देश के अति विशिष्ट व्यक्तियों को भेजा है। गाजियाबाद की मंडी से इसका वितरण होगा। राष्ट्रपति सहित एक सैकड़ा से अधिक लोगों के लिए आम पैक हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा में आम का उत्पादन होता है और यहां का आम देश के साथ विदेश में भी मशहूर है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 29 Jul 2024 11:49 AM (IST)
Hero Image
UP News: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए जनपद से चौसा आम रवाना

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित देश के अति विशिष्ट व्यक्ति जनपद के चौसा आम का स्वाद चखेंगे। इसके लिए चौसा आम के एक हजार पैकेट रविवार को गाजियाबाद पहुंच गए हैं। वहां से इनका वितरण किया जाएगा।

विश्व भर में धूम मचाने वाला जनपद का चौसा आम देश के अति विशिष्ट लोगों के बीच अपनी खुशबू बिखेरेगा। यह आम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के करीब 140 अति विशिष्ट व्यक्तियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उपहार स्वरूप भेंट किए जाएंगे। इसके लिए जनपद से करीब 35 क्विंटल चौसा आम का मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में प्रसंस्करण किया गया है।

एक हजार पैकेट बनाए

करीब साढ़े तीन किलो आम के एक हजार पैकेट बनाए गए हैं। रविवार को यह आम गाजियाबाद स्थित मंडी पहुंच गए हैं। यहां से इन आमों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उपहार स्वरूप देश के अति विशिष्ट व्यक्तियों को भेजा जाएगा।

चौसा आम की पैकिंग करते कारीगर।

मैंगे पैक हाउस ने खरीदा आम

मैंगो पैक हाउस का कार्य देख रहे जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के अन्य अति विशिष्ट लोगों के लिए 35 क्विंटल चौसा आम खरीदा गया है। यह आम काशीपुर के रामवीर सिंह चौहान के बाग से 15 क्विंटल, भारी के राहुल के बाग से 20 और सहारनपुर के तबजील अहमद के बाग से सात क्विंटल आम खरीदा गया है। इसकी छंटाई करके उच्च गुणवत्ता युक्त आम वीवीआईपी के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra: अनूठी है 12 साल की सुहाना की शिवभक्ति; भाई अफान के साथ पहली बार कांवड़ लाई दिल्ली की 'लाडली'


ये भी पढ़ेंः Taj Mahal: ताजमहल पर कांवड़ लेकर पहुंची महिला; कहा- सपना आया, भगवान शिव ने बुलाया है, पुलिस ने रोका

इनका कहना है.....

देश की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित 140 अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए चौसा आम रविवार को गाजियाबाद मंडी में पहुंच गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से इसका वितरण किया जाएगा। चौसा आम के एक हजार पैकेट भेजे जा रहे हैं। − सुमन भारती, सचिव मंडी समिति, सहारनपुर।