Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bulldozer Punishment : CM योगी के आदेश के बाजार में पहुंचा बुल्डोजर, व्यापारियों के उड़े होश- चंद घंटों में अतिक्रमण ध्वस्त

UP News in Hindi सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। दो दिनों तक चले इस अभियान में अतिक्रमण हटाया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई। महापौर डॉ. अजय कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें ताकि शहर का विकास हो सके।

By Sanju Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 24 Aug 2024 11:02 PM (IST)
Hero Image
बुल्डोजर कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के आदेश के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला। दो दिन लगातार अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने की शहर के लोगों से अपील

महापौर डा. अजय कुमार ने महानगर के लोगों ने लोगों से कहा कि वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। ताकि शहर का विकास हो सके।उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के विकास और उसके सौंदर्यीकरण के लिए लगातार काम कर रहा है, लेकिन अपने शहर को एक आदर्श शहर बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।

नगरायुक्त संजय चौहान ने कहा कि सड़के और फुटपाथ चलने के लिए हैं। व्यवसाय करने के लिए नहीं है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में स्मार्ट सड़के और फुटपाथ बनाये गए हैं। अगर अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : UP Police Bharti : एक दिन में हो गया 10 साल छोटा, पकड़ा गया फर्जीवाड़ा- पुलिस की नौकरी पाने के लिए युवक ने लगाई थी तरकीब

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर