Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Saharanpur Lok Sabha Chunav Result 2024: सहारनपुर में इमरान बने सांसद; बसपा को तगड़ा झटका; सिर्फ इतने मिले वोट

Saharanpur Lok Sabha Election Results Live सहारनपुर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर माजिद अली मैदान में उतरे। इसके अलावा भाजपा के राघव लखनपाल और आईएनडीआईए गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने अपनी किस्मत आजमाई। सहारनपुर लोकसभा सीट से कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। हालांकि किस्मत इमरान मसूद की चमकी। इमरान मसूद ने राघव लखनपाल को 64542 वोटों के अंतर से हराया है।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 05 Jun 2024 02:00 PM (IST)
Hero Image
सहारनपुर सीट से 2024 के मुख्य प्रत्याशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Saharanpur lok sabha chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में (19 अप्रैल, 2024) को सहारनपुर लोकसभा की पांच और जिले की सातों विधानसभा के लिए 1303 मतदान केंद्रों के 2708 मतदेय स्थलों पर वोट डाले गए थे। सहारनपुर में भाजपा के राघव लखनपाल, आईएनडीआईए गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद और बसपा के माजिद अली के बीच सीधा मुकाबला है।

कौन जीता और कौन हारा? (Saharanpur lok sabha chunav 2024 Winner)

लाेकसभा चुनाव 2024 में सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के राघव लखनपाल चुनाव हार गए। इमरान मसूद ने सुबह के समय ही मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि वह डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेेंगे। इमरान को जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।

इमरान समर्थकों ने जुलूस तो नहीं निकाला, लेकिन उनके आवास पर जुलूस जैसा ही माहौल रहा। सहारनपुर लोकसभा का चुनाव प्रथम चरण में 19 अप्रैल को हो गया था। मंगलवार को ईवीएम खुली तो नतीजे सामने आ गए। इमरान को 547967 वोट मिले, जबकि भाजपा के राघव लखनपाल को 483425 वोट मिले हैं। इमरान मसूद ने राघव लखनपाल को 64542 वोटों के अंतर से हराया है।

सहारनपुर सीट से 2024 के प्रत्याशी (Saharanpur Seat 2024 Candidate)

प्रत्याशी पार्टी निशान
1 इमरान मसूद कांग्रेस हाथ का निशान
2 माजिद अली बसपा हाथी
3 राघव लखनपाल भाजपा कमल का फूल
4 मोहम्मद इनाम अखिल भारतीय परिवार पार्टी केतली
5 कामरान निर्दलीय बेंच
6 तसमीम बानो निर्दलीय फूलगोभी
7 राजकुमार निर्दलीय चारपाई
8 राशिद खां निर्दलीय टीवी
9 शबनम निर्दलीय आटो रिक्शा
10 शहबाज निर्दलीय क्रेन

मतदाता से जुड़े आंकड़े

  • सहारनपुर जिले में कुल मतदाता - 26,01,976
  • सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता - 18,55,310
  • पुरुष मतदाता - 9,80,093
  • महिला मतदाता - 8,75,210
  • थर्ड जेंडर - 98
  • सर्विस मतदाता - 4036

सहारनपुर सीट से 2024 के खास प्रत्याशियों का परिचय

बसपा प्रत्याशी माजिद अली (Majid Ali)

सहारनपुर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर माजिद अली मैदान में उतरे। माजिद अली के पास करीब दो लाख रुपये की नकदी है। वह 92 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों के मालिक हैं। माजिद अली पर छह आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। उनके पास एक पिस्टल भी है। इनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तसमीम बानो भी करोड़पति हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद (Imran Masood)

सहारनपुर लोकसभा सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक इमरान मसूद भी करोड़पति हैं। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल की गई आईटीआर में अपनी आय 2,95,270 रुपये दर्शाई है।

लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस नेता इमरान मसूद अपने बोटी-बोटी वाले बयान से सुर्खियों में आए थे। इस बयान की वजह से उन पर मुकदमा दर्ज हुआ और उन्हें जेल में रहना पड़ा था।

भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल (Raghav Lakhanpal)

भाजपा ने इस बार भी सहारनपुर लोकसभा सीट के लिए राघव लखनपाल को प्रत्याशी के रूप में चुना था। राघव तीन बार विधायक रह चुके हैं। उनके पास एमबीए और बीकॉम ऑनर्स की डिग्री है। राघव 2014 में भाजपा के टिकट से सांसद बने थे, लेकिन 2019 में उन्हें बसपा के हाजी फजलुर्रहमान ने शिकस्त दी थी।

2019 में हाजी फजलुर रहमान बने थे सांसद (Saharanpur lok sabha chunav 2019 Winner)

2019 में सहारनपुर की जनता ने 514139 वोटों के साथ बसपा के हाजी फजलुर रहमान को विजयी बनाया था। हाजी फजलुर रहमान ने भाजपा के राघव लखनपाल को 22417 वोटों से हराया था। राघव लखनपाल को 491722 वोट प्राप्त हुए थे।

जानिए सहारनपुर को

सहारनपुर शिवालिक की तलहटी में बसा है, जो उत्तराखंड से उतरते ही पहला मैदानी क्षेत्र है। सहारनपुर की स्थापना 1340 के आसपास हुई और इसका नाम एक राजा सहारन पीर के नाम पर पड़ा। यह लकड़ी पर नक्काशी वाले हुनरमंदों का शहर है। देश-दुनिया को फलों का स्वाद चखाने वाला जिला है। लखनऊ से इसकी दूरी 702.6 किलोमीटर है और दिल्ली से 200.8 किलोमीटर है।