Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सहारनपुर में 17 को मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, कार्रवाई के निर्देश; इस वजह से लिया गया ये फैसला

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 17 सितंबर को सहारनपुर में नगर निगम ने आदेश जारी किए हैं। इस दिन मांस मछली और मुर्गे की सभी दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि इसका पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनंत चतुर्दशी का पर्व पूरे महानगर में बड़े श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है।

By Praveen Kumar Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 15 Sep 2024 09:38 PM (IST)
Hero Image
17 को बंद रहेगी मुर्गा-मांस-मछली की दुकान

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नगर निगम ने अनंत चतुर्दशी के चलते 17 सितंबर को महानगर में मांस, मछली व मुर्गा आदि की सभी दुकानें तथा पशुवधशाला बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसका पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अनंत चतुर्दशी के लिए आदेश जारी

नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने जैन धर्म के दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम सीमान्तर्गत महानगर की सभी पशु वधशालाएं, मांस, मछली, मुर्गा आदि की दुकानें पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

पूरे महानगर में श्रद्धाभाव से मनाया जाता है चतुर्दशी का पर्व

डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्रदेश शासन की मंशानुसार निगम ने यह आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि अनंत चतुर्दशी का पर्व पूरे महानगर में बड़े श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है।

इसी के मद्देनजर पशु वधशाला व मांस-मछली की दुकानें बंद रखना अनिवार्य किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी वधिकों/दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के शातिर बदमाश अजय उर्फ अजीत के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन जिलों में फैली करोड़ों की संपत्ति जब्त

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर