Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Saharanpur News : पुलिस लाइन में संदिग्ध परिस्थितियों में कांस्टेबल की छत से गिरने से मौत

पुलिस ने सोमवार की सुबह मेस की छत पर कांस्टेबल का शव पड़ा हुए मिला। माैके पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक टीम के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मोबाइल बरामद होने पर राजफाश हो सकेगा। उधर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

By Sanju Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 26 Aug 2024 09:03 PM (IST)
Hero Image
चार जून 2022 को सहारनपुर के थाना बडगांव में कांस्टेबल की हुई थी तैनाती

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पुलिस लाइन में सीईआर की ड्यूटी में लगे सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। मौके से फाेरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतक कांस्टेबल आगरा के ताजगंज असदगली का रहने वाला है। कांस्टेबल बीती रविवार रात को बंदी को कारागार में छोड़कर आया था। कांस्टेबल की मौत का राजफाश करने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कांस्टेबल को छत से गिराया गया है या फिर वजह कुछ और है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

आगरा के ताजगंज थानाक्षेत्र के असदगली का रहने वाले कांस्टेबल सनी कुमार पुत्र माधव सिंह की उम्र 25 वर्ष थी। परिवार लोग उसकी शादी करने में लगे हुए थे। सनी की चार जून 2022 को सहारनपुर के थाना बडगांव में तैनाती हुई थी। वह 2021 बैच का कांस्टेबल था। 23 अगस्त से उसकी ड्यूटी सीईआर में चल रही थी। वह पुलिस लाइन स्थित मैस की चौथी मंजिल पर रहता था।

पुलिस लाइन में सस्पेंड सिपाही राहुल ने घटना की जानकारी पुलिस को की। पुलिस ने सोमवार की सुबह मेस की छत पर कांस्टेबल का शव पड़ा हुए मिला। माैके पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक टीम के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में मां और छोटा भाई है।

कांस्टेबल फोन पर कर रहा था बात

कांस्टेबल मैस के ऊपर मकान में रहता था। सूत्रों की मानें तो वह सोमवार रात को छत पर टहलते हुए मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिरा हो या फिर उसके साथ कोई और भी था। जिसने उसे छत से धक्का दिया हो। हालांकि अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस दोनों बिंदु पर जांच कर रही है। ऐसे में सवाल यह भी है कि मौके पर पुलिस को मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला है। ऐसे में मोबाइल कहां गायब हो गया। इसकी भी जांच की जा रही है। मोबाइल बरामद होने पर राजफाश हो सकेगा। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

कांस्टेबल की मौत के मामले में जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कांस्टेबल छत से कैसे गिरा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

- अभिमन्यु मांगलिक एसपी सिटी सहारनपुर।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर