Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छुटमलपुर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

छुटमलपुर के ग्राम पंचायत ने छुटमलपुर को स्वछ व सिगल यूज पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 25 Oct 2019 06:10 AM (IST)
Hero Image
छुटमलपुर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

सहारनपुर, जेएनएन। छुटमलपुर के ग्राम पंचायत ने छुटमलपुर को स्वच्छ व सिगल यूज पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। प्रधान शमां परवीन, पति फैजान मिर्जा व पंचायत सचिव विवेक कुमार ने ग्राम सभा की बैठक कर व्यापारियों, रहेड़ी, कूड़ेदान का प्रयोग करने, सिगल यूज पॉलीथिन का त्याग करने और छुटमलपुर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

बुधवार को पंचायत भवन पर हुई बैठक में प्रधान शमां परवीन का प्रतिनिधत्व करते हुए प्रधान पति फैजान मिर्जा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत छुटमलपुर को पूर्णत: स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पंचायत द्वारा मुख्य स्थानों पर कूड़ेदान रखवाए गए हैं। स्थाई सफाई कर्मचारियों के साथ अस्थाई सफाईकर्मी और ट्रैक्टर ट्रालियां लगाकर गली मुहल्लों की सफाई के लिए अभियान शुरू किया गया है। पंचायत सचिव विवेक कुमार ने कहा कि हम ग्राम इकाई से शुरुआत कर देश को सिगल पॉलिथीन से मुक्त बनाने में सहयोगी बन सकते हैं। व्यापारी नेता मांगेराम शर्मा राजन व विकास गुप्ता ने व्यापारियों की तरफ से ग्राम पंचायत को सहयोग करने का विश्वास दिलाया। अरविद कुमार, मोहित कांबोज, दिनेश शर्मा, राजेश राणा, अब्दुल गफ्फार, हाजी खुर्शीद, सईद मालिक, शमीम अहमद, सगीर अंसारी, फरमान, रिहान व युसूफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।

--

संसू, रामपुर मनिहारान: व्यापार संघ द्वारा पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें व्यापारियों से प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें व्यापारी भी शामिल रहे।

गुरुवार को व्यापार संघ अध्यक्ष कुलदीप गोयल के आवास पर पर्यावरण बचाओ प्लास्टिक मुक्त, दीपावली गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजेन्द्र कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रामचंद्र मौर्य, विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी संजय सिंह, एसएसआइ सुदेश कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने व्यापारियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग न करें, कपड़े का थैला लेकर ही घर से बाजार जाएं। प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहयोग दें व पौधारोपण करें। गोष्ठी के बाद सभी अधिकारियों ने बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया और सफाई की। अभियान में वीरेश जैन, नवीन गुप्ता, अमन मनचंदा, अमित गोयल, मिटू वर्मा, अभिमन्यु , बाबू खरबंदा, शेरू सिंह, संजय मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें