Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Animal Attack : भेड़िये के बाद अब यूपी के इस गांव में इस आदमखोर जानवार की दहशत- घात लगाकर करता है हमला

आदमखोर जानवर ने अपने स्थान में परिवर्तन किया है और करीब दो-तीन गांव छोड़कर क्षेत्र के ही दिलगौरा गांव में पहुंचा। जहां सुबह 530 बजे अपने घर पर काम कर रही मीना पत्नी किशनपाल पर हमला किया। हालांकि वह मामूली रूप से घायल हुई। जिसके बाद तकरीबन सुबह 830 बजे अपने खेत में धान की फसल की सिंचाई कर रहे ऋषिपाल पुत्र बांके के दोनों पैरों पर हमला किया।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 08 Sep 2024 04:37 PM (IST)
Hero Image
कई लोगों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

संवाद सहयोगी, जागरण, बहजोई। खूंखार जंगली जानवर की दहशत क्षेत्र में बरकरार है। एक गांव के बाद उसने स्थान परिवर्तन किया है और अब दूसरे गांव में जाकर दो लोगों पर हमला किया है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए लाया गया।

दो महिलाओं पर हुआ था हमला

विदित रहे कि बहजोई थाना क्षेत्र के गांव श्योराजपुर की मढैया में शनिवार की शाम को दो महिलाओं समेत पांच लोग जंगल से घर लौट रहे थे। तब जंगली जानवर ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया था। जिन्हें गंभीर घायल होने पर भर्ती कराया गया था। रविवार को सुबह को वन विभाग की टीम के अलावा डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे थे।

उधर, आदमखोर जानवर ने अपने स्थान में परिवर्तन किया है और करीब दो-तीन गांव छोड़कर क्षेत्र के ही दिलगौरा गांव में पहुंचा। जहां सुबह 5:30 बजे अपने घर पर काम कर रही मीना पत्नी किशनपाल पर हमला किया।

हालांकि वह मामूली रूप से घायल हुई। जिसके बाद तकरीबन सुबह 8:30 बजे अपने खेत में धान की फसल की सिंचाई कर रहे ऋषिपाल पुत्र बांके के दोनों पैरों पर हमला किया। जिन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

हमने मौके पर जाकर पड़ताल की है। पंजे के निशान से प्रतीत हो रहा है कि यह जानवर भेड़िया नहीं है। ऐसे निशान कुत्ते या गीदड़ के होते हैं। दिलगौरा में हुए हमले में घायल किसान ने बताया है कि गीदड़ के द्वारा हमला किया गया है। हालांकि इस मौसम में गीदड़ और कुत्ते आंतरिक गर्मी के चलते पागल हो जाते हैं। जिनसे बचाव जरूरी है। सभी घायलों को एंटी रेबीज लगवाया जा रहा है।

सूरज, प्रभारी डीएफओ, संभल।

यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar News: तीन जिलों का वांटेड लुटेरा दानिश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर