Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sambhal: शादी की खुशी में झूम रहे थे बराती, दावत खाते ही बिगड़ी कई बरातियों की तबीयत, मच गई खलबली

Food Poisoning In Sambhal Update बरात धूमधाम से चढ़ चुकी थी और दरवाजे पर बरातियों का स्वागत करने के बाद सभी को भाेजन खिलाया गया। खाना खाने के बाद कई बरातियों को पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। तत्काल सभी इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कुछ बरातियों का उपचार सीएचसी में चल रहा है तो कुछ निजी चिकित्सालय में उपचार करा रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 14 Jul 2024 12:11 PM (IST)
Hero Image
Sambhal News: खाना खाने के बाद बीमार हुए बराती अस्पताल में कराए भर्ती। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण टीम, जुनावई (संभल)। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव अजीजपुर में रजपुरा क्षेत्र के गांव ब्योरा से बरात आई थी। जहां रात में दावत खाने के बाद बरातियों और घरातियों के पेट में दर्द होने लगा। अचानक एक साथ कई लोगों की तबीयत खराब होते देख रिश्तेदारों में खलबली मच गई।

बरात ने स्वागत के बाद किया था नाश्ता 

गुन्नौर तहसील में रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव ब्योरा निवासी रामभरोसे के बेटे डीपी की बरात जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी धर्मवीर के यहां पर गई थी। जहां बरातियों का स्वागत करते हुए उन्हें नाश्ता कराया गया और उसके बाद बरात चढ़त की रस्म हुई। सभी लोग खुशी में खूब झूम रहे थे।

दावत खाते ही बिगड़ने लगी तबीयत

रात को बरात चढ़त के बाद सभी बरातियोंं ने साथ में खाना खाया। जहां खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों के पेट में दर्द होने लगा और कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगे। एक साथ काफी लोगों की तबीयत बिगड़ते देख रिश्तेदारों में खलबली मच गई। कुछ ही देर में जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को हुई तो वह भी कार्यक्रम को छोड़कर वहां आ गए।

ये भी पढ़ेंः IAS Transfer: यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले; चंद्र विजय सिंह अयोध्या, तो बदायूं में निधि श्रीवास्तव नई डीएम

ये भी पढ़ेंः Hathras Stampede Case: सूरजपाल के वकील का एक और दावा; SP व SIT को भेजा पत्र, 'स्कॉर्पियो सवार थे साजिशकर्ता'

तत्काल सभी लोगों को उपचार के लिए जुनावई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां पर करीब 14 लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जबकि अन्य द्वारा उपचार निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. नरेश यादव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण इन लोगों की तबीयत खराब हुई है। वहीं उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार हुआ। बाद में वैवाहिक कार्यक्रम की सभी रस्मों को पूरा किया गया और उसके बाद रविवार सुबह बारात को विदा किया गया।