Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bareilly News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेहमान बनेंगी जिले की ये 300 महिलाएं, बसों में बैठकर जाएंगी दिल्ली

Bareilly News बरेली जिले से 300 महिलाओं का चयन राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए किया गया है जो जिले में अलग-अलग स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अपने समूह का संचालन कर अपनी आमदनी को बढ़ावा देकर स्वाबलंबी बनने वाली इन महिलाओं को दिल्ली ले जाने की तैयारी तकरीबन पूरी कर ली गई है।

By Shiv Narayan Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 05 Mar 2024 03:27 PM (IST)
Hero Image
Bareilly News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेहमान बनेंगी जिले की ये 300 महिलाएं, बसों में बैठकर जाएंगी दिल्ली

संवाद सहयोगी, बहजोई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह संचालित करने वाली ऐसी महिला सदस्य जो अनुसूचित जाति से आती हैं, वे राष्ट्रपति की मेहमान होंगी, इसके लिए जिले की 300 महिलाओं का चयन किया गया है। जिन्हें बसों के जरिए दिल्ली ले लाने की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है।

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में महिलाओं के साथ अलग-अलग जगह पर मंच साझा कर रही हैं, जिन्हें न केवल प्रोत्साहित किया जा रहा है बल्कि उन्हें वर्तमान की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

ठीक इसी कड़ी के बीच जनपद की भी ऐसी 300 महिलाओं का चयन राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए किया गया है जो जिले में अलग-अलग स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत है, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अपने समूह का संचालन कर अपनी आमदनी को बढ़ावा देकर स्वाबलंबी बनने वाली इन महिलाओं को दिल्ली ले जाने की तैयारी तकरीबन पूरी कर ली गई है।

उनके पहचान पत्र के अलावा दिल्ली में होने वाली मुलाकात के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान और अन्य स्थानों का भ्रमण भी शामिल है। एनआरएलएम के प्रभारी डीसी ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष बंसल के अथक प्रयासों और स्वयं सहायता समूह के द्वारा किए गए विशेष कार्यों के चलते प्रदेश में 12 जनपदों समेत जनपद संभल की महिलाओं का चयन राष्ट्रपति से मुलाकात शामिल है।

छह बसों में बैठकर जाएंगी दिल्ली

इसके लिए कल छह बसों के जरिए इन्हें रवाना किया जाएगा। वह उनके साथ जाएंगे, जिनके साथ महिला पुलिस और प्रत्येक ब्लाक के मिशन प्रबंधक भी रहेंगे। दिल्ली में आठ मार्च को कार्यक्रम होगा। इससे ठीक एक दिन पहले सात मार्च को सभी महिलाएं बहजोई क्षेत्र के डीपीआरसी भवन पहुंचेंगे, जहां रात्रि में ही रवाना हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच महिलाओं की मुलाकात राष्ट्रपति से हो रही है। यह जिला प्रशासन के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी गौरवान्वित करने वाली बात है। जिन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए राष्ट्रपति स्वयं सामाजिक समावेशन की दिशा में आगे बढ़ाएंगी।

आठ मार्च को जिले की 300 महिलाएं राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। जहां भ्रमण कार्य और एक कार्यक्रम में शामिल होना है। इसके लिए जिले की स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों में से अनुसूचित जाति की महिलाओं का चयन हुआ है। ज्ञान सिंह, प्रभारी डीसी एनआरएलएम, संभल।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर