Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशी से नाच रहे थे बराती, तभी कुछ लोग आकर करने लगे ये काम; एक वकील ने रोका तो सड़क पर फैल गया खून

यूपी के एक गांव में बैंड पर कुछ बराती नाच रहे थे। तभी कुछ लोग आकर बरातियों को परेशान करने लगे। इस दौरान एक वकीन ने आकर बरातियों को रोकने की कोशिश की तो विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने वकील के पेट में चाकू मार दिया। अधिवक्ता को रात में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 16 Jul 2024 04:57 PM (IST)
Hero Image
बरात चढ़ने के दौरान हुआ विवाद, अधिवक्ता को मारा चाकू - प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, बहजोई। एक गांव में बरात चढ़ने के दौरान बैंड पर कुछ बराती नृत्य कर रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने वहां बारातियों को परेशान करने का प्रयास किया। फिर जैसे ही एक अधिवक्ता ने उन लोगों को रोका तो कहासुनी के बाद उनके पेट में चाकू मार दिया। अधिवक्ता को रात में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अब हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पुरा में सोमवार की शाम को बबलू की बहन की बरात आई थी। इसी दौरान बैंड पर नृत्य करने के चलते गांव के ही अधिवक्ता जितेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह का कुछ लोगों से विवाद हो गया और इसी दौरान उनके पेट पर चाकुओं से प्रहार किया गया, जिससे वह वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इससे सड़क पर खून फैल गया।

हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में बहजोई के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मारा है। हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है  कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

ये भी पढ़ें - 

Meerut News: शादी में शगुन कम देने पर बिगड़ गई बात; दूल्हा व बराती बनाए बंधक, दुल्हन के फैसले ने सभी को चौकाया...