Move to Jagran APP

Sambhal News: सरकारी क्रय केंद्रों पर 10 दिन बाद भी नहीं हुई बाजरे की बोहनी, किसान परेशान; दिसंबर तक चलेगी खरीद

यूपी के संभल जिले के सरकारी क्रय केंद्रों पर 10 दिन बाद भी बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इस बार किसानों को पिछले साल के मुकाबले 125 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा समर्थन मूल्य मिल रहा है। जिले में 11 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बाजरा की खरीद एक अक्टूबर से शुरू हो गई है और 31 दिसंबर तक चलेगी।

By Shobhit Kumar Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 12 Oct 2024 05:38 PM (IST)
Hero Image
क्रय केंद्रों में 10 दिन बाद भी नहीं हुई बाजरे की खरीद (प्रतीकात्मक फोटो)

संवाद सहयोगी, बहजोई। जिले के 11 सरकारी क्रय केंद्रों पर 10 दिन बीत जाने के बाद भी बाजरा खरीद की बोहनी नहीं हो सकी है। यह खरीद आगामी 31 दिसंबर तक चलेगी। वहीं, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 125 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को समर्थन मूल्य अधिक मिल रहा है।

जनपद में मोटे अनाज में सिर्फ बाजरे की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू हो गई है। जिले की चार कृषि उत्पादन मंडी समितियों में आठ क्रय केंद्रों सहित असमोली, पवांसा और रजपुरा में 11 केंद्र बनाए गए हैं। इसकी खरीद 2,625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से होगी। पिछले वर्ष इसका भाव 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल था। जबकि इस बार 125 रुपये की वृद्धि की है।

पिछले साल थे सिर्फ आठ क्रय केंद्र

डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार राय ने बताया कि पिछले वर्ष सिर्फ आठ क्रय केंद्र थे। जिले में 11 राजकीय बाजरा क्रय केंद्र में से दो चंदौसी, दो बहजोई, दो संभल, दो बबराला स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में बनाए गए हैं। वहीं, असमोली, पवांसा और रजपुरा में एक एक केंद्र बनाया गया है।

बताया कि बाजरा की खरीद एक अक्टूबर से शुरू हो गई है। जो 31 दिसंबर तक रहेगी। बावजूद इसके अब तक जिले में किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों की ओर से बाजरा न लाने की वजह से उन पर खरीद नहीं हो सकी है।

उन्होंने बाजरा बेचने के लिए किसानों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में बाजरा की खरीद सरकारी केंद्रों पर शुरू हो गई है।

सरकारी केंद्र पर बाजरा बेचने के लिए किसानों को किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या मोबाइल से खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा कर क्रय केंद्र पर अपनी बाजरे की फसल को बेचें तथा खरीद का भुगतान उनके आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा।

जिले के 52 किसानों से 137.64 मीट्रिक टन हुई धान खरीद

जनपद में बनाए गए 40 क्रय केंद्रों में एक अक्टूबर से धान खरीद चल रही थी। इसमें और तेजी लाने के लिए संबंधित विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। वहीं घर-घर जाकर किसानों से संपर्क कर क्रय केंद्रों पर धान बिक्री करने के लिए अधिकारी प्रेरित कर रहे हैं। बावजूद इसके जिले में स्थापित विभिन्न एजेंसियों की ओर से 10 दिन में 52 किसानों से 137.64 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा सकी है।

धान की खरीद मीट्रिक टन में

विभाग  वजन  किसान संख्या
खाद्य विभाग  84.82  26
एफसीआई  5.92  02
पीसीएफ  36.84  13
पीसीयू  5.68  06
यूपीएसएस  4.38  05
कुल योग  137.64  52

यह भी पढ़ें- घर में छापा मारने एसडीएम पुलिस के साथ घुस गए, अंदर नजारा देखकर फटी रह गई आंखें- बोरे में मिला यह सामान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें