Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दूल्हे ने गोद में उठाकर किया इजहार… दुल्हन ने गले से निकाल कर फेंक दी जयमाला, पुलिस पहुंची तो खिसक गई जमीन

जयमाला के दौरान दूल्हे द्वारा शराब के नशे में स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठा लिए जाने से वह नाराज हो गई। इतना ही नहीं वह दुल्हन को गोद में ही उठाकर स्टेज से नीचे ले जाने लगा जिसका परिजनों ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर दूल्हे ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 14 Mar 2024 09:51 PM (IST)
Hero Image
दूल्हे ने गोद में उठाकर किया इजहार… दुल्हन ने गले से निकाल कर फेंक दी जयमाला।

जागरण संवाददाता, संभल। यूपी के संभल में जयमाला के दौरान दूल्हे द्वारा शराब के नशे में स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठा लिए जाने से वह नाराज हो गई। इतना ही नहीं वह दुल्हन को गोद में ही उठाकर स्टेज से नीचे ले जाने लगा, जिसका परिजनों ने विरोध किया। 

आरोप है कि इस पर दूल्हे ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं अभद्रता से आहत होकर दुल्हन चक्कर खाकर गिर गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने दूल्हे की पिटाई कर दी। 

इसी बीच सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। पूरी रात पंचायत चली और आखिरकार दुल्हन जिद पर अड़ी रही। नतीजतन सामान वापस हुआ और बरात वापस लौट गई।

यह है पूरा मामला

थाना ऐचोडा कंबोह क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता पड़ोस के एक गांव निवासी युवक के साथ किया था। बुधवार को लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर लड़की के गांव पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया। खाना खाकर बैंड बाजे के साथ बरात की चढ़त हुई, जिसके बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। 

लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने जयमाला डालने को स्टेज पर चढ़ते समय दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे दबा दिया, लेकिन दुल्हन उसकी इस हरकत को सहन कर गई। परन्तु हद तब हो गई जब दुल्हन घूमने वाले स्टेज पर दूल्हे को जयमाला डाल रही थी और वहां दूल्हे ने शराब के नशे में दुल्हन को गोद में उठाकर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। 

इतना ही नहीं गोद में ही दुल्हन को लेकर स्टेज से नीचे लाने की कोशिश करने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए कुछ महिलाएं स्टेज पर दुल्हन को लाने के लिए चढ़ी तो दुल्हे ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। 

दूल्हे पर फेंक दी जयमाला

दूल्हे की अभद्रता से गुस्साई दुल्हन ने गले से जयमाला निकालकर दूल्हे पर फेंक दी और शादी से इनकार करते अपने घर के अंदर जाने लगी, लेकिन तभी चक्कर आने से वह नीचे गिर गई, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। 

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई एक घंटे के बाद कुछ माहौल ठंडा हुआ तो आगे रस्मों को पूरा करने को कहा, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पंचायत के बाद दूल्हा व व अन्य लोगों को छोड़ दिया गया और बिना शादी बरात गुरुवार को लौटी।

यह भी पढ़ें: यूपी में पूर्व मंत्री के करीबी के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद, नोट गिनने के लिए ईडी ने मंगवाई बड़ी वाली मशीन

यह भी पढ़ें: UP MLC Election: निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के 13 सदस्य, सपा के खाते में आई 3 सीट; NDA के 10 सदस्य निर्वाचित