Move to Jagran APP

CAA: संभल के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते विधायक जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा एलान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

UP Politics On CAA Zia ur Rehman Barq सीएए को लेकर संभल के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने कहा समाज के लोगों से वार्ता कर जल्द ही कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेंगे अपील। इस सरकार ने देश के नागरिकों को धोखा झूठ फरेब और जुमलेबाजी ही दिया है। दो करोड़ नौकरी का वायदा किया और देना तो दूर नौकरी छिन लिया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 13 Mar 2024 07:22 AM (IST)
Hero Image
विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने कहा समाज के लोगों से वार्ता कर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेंगे अपील

जागरण संवाददाता, संभल। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मंगलवार की देर शाम दीपा सराय स्थित बर्क मंजिल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संभल सांसद स्व. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

विधायक ने कहा कि सीएए चुनाव के वक्त लाया गया है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। इस कानून का पुरजोर विरोध पहले भी किया था और आगे भी करेंगे। इस कानून के खिलाफ सड़क पर कोई लड़ाई नहीं लड़ी जाएगी। इसके लिए जल्द ही अपने समाज के लोगों से वार्ता कर एक अपील सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

जनता चुनाव में देगी जवाब

विधायक ने कहा कि भाजपा ने इस कानून के जरिए मुसलमानों के साथ भेदभाव किया है। इसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस कानून का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव का माहौल है। ऐसे समय सीएए लाया गया है। पहले भी विरोध किया था। जब सांसद डा. बर्क साहब जिंदा थे।

मुझे जहां तक जानकारी है कि जो सीएए लाए हैं, उसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से जो गैर मुस्लिम आएंगे उनको नागरिकता देने का प्रावधान है। मैं पूछना चाहता हूं कि हिंदुस्तान के अंदर जहां लोकतंत्र है। वहां आप कैसे पक्षपात कर सकते हैं। मुसलमान को इसमें से क्यों हटाया गया।

ये भी पढ़ेंः UP News: 16.35 लाख राज्य कर्मियों को पहली जनवरी से 50 प्रतिशत डीए, पहली जनवरी से लागू

असम का एनआरसी सबने देखा

असम में जब एनआरसी लागू हुआ तो क्या हुआ सबने देखा था। भाजपा 140 करोड़ को उनका हक दे नहीं पा रही हैं। ऐसे में दूसरे देश से आने वाले को कैसे दे पाओगे। रोजगार सहित अन्य चीजों के लिए युवा परेशान हैं और जब बड़े पैमाने पर नागरिकता बांटी जाएगी तो यहां के युवाओं का हक मारा जाएगा। भाजपा देश बांटने का काम कर रही है। इसकी पुरजोर तरीके से मुखालफत की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः नोएडा में कब से शुरू होगा फिल्म सिटी का निर्माण? आया अपडेट; CM योगी ने बोनी कपूर को दिया लेटर ऑफ कम्फर्ट

केंद्र से उम्मीद नहीं

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। मैं अपने समाज के लोगों से वार्ता कर सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। इस समय सड़कों पर उतरने की बात नहीं है। क्यों कि चुनाव नजदीक है और यह सही नहीं होगा। कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

भ्रष्टाचार में तो इसने रिकार्ड बना दिया। भाजपा जनता को गुमराह करना चाहती है। जनता इन्हें रिटर्न गिफ्ट देगी। केंद्र से भाजपा हटेगी। पूरा यकीन है जनता का भरोसा है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।