Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sambhal Lok Sabha Chunav Result 2024: संभल लोकसभा में कांटे का चल रहा मुकाबला, यहां भाजपा से आगे चल रही सपा

परिणाम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र की चंदौसी संभल असमोली कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र की पहले चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान को 18948 वोट मिले जबकि भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 13995 मत प्राप्त हुए। बसपा के चौधरी सौलत अली को 8826 मत प्राप्त हुए। इस तरह पहले चक्र में सपा प्रत्याशी 4953 मतों से भाजपा से आगे रहे।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:31 PM (IST)
Hero Image
बाएं से भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान

 जागरण संवाददाता, चंदौसी। Sambhal Lok sabha election result 2024 संभल लोकसभा क्षेत्र का मतगणना में छह चक्र का परिणाम आ चुका है, जिसमें सपा आगे रही है। पहले और दूसरे चक्र में सपा प्रत्याशी ने पांच-पांच हजार की बढ़त बनाई, लेकिन तीसरे और चौथे चक्र में भाजपा आगे हो गई। पांचवें और छठे चक्र में भी सपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे।

अब तक आए परिणाम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र की चंदौसी, संभल, असमोली, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र की पहले चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान को 18,948 वोट मिले, जबकि भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 13,995 मत प्राप्त हुए। बसपा के चौधरी सौलत अली को 8,826 मत प्राप्त हुए। इस तरह पहले चक्र में सपा प्रत्याशी 4,953 मतों से भाजपा से आगे रहे।

इसे भी पढ़ें-बांसगांव लोकसभा में कमलेश पासवान को हरा पाएंगे सदल प्रसाद? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

दूसरे चक्र में सपा को 20,001 जबकि भाजपा को 14,340 और बसपा को 7,121 मत मिले। दूसरे चक्र में भी सपा प्रत्याशी भाजपा से 5,661 मतों से आगे रहे। तीसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई और 2,244 मतों से आगे हो गए। इस राउंड में सपा को 17,044 और भाजपा को 19,288 मत प्राप्त हुए। बसपा को 6,410 वोट मिले।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में रवि किशन की राह में काजल निषाद की साइकिल खड़ी, यहां पढ़‍िए कौन मार रहा बाजी

कमोवेश यही स्थिति चौथे चक्र की मतगणना में रही। इसमें सपा को 15,820 और भाजपा को 16,806 मत मिले, बसपा को 6,580 वोट मिल सके। इस तरह चौथे चक्र में भाजपा के परमेश्वर सैनी 986 वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे हो गए। पांचवें चक्र में सपा के जियाउर्रहमान को 21,844 जबकि भाजपा को 14,641 मत प्राप्त हुए।

बसपा प्रत्याशी को भी इस चक्र में 6,220 वोट मिले। इस राउंड में सपा प्रत्याशी 7,203 से लीड कर गए। छठे चक्र में भी सपा ने बढ़त बरकरार रखी, लेकिन लीड कम हो गई। इसमें सपा को 17,983, भाजपा को 16,184 और बसपा को 4,731 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड में सपा प्रत्याशी महज 17,99 वोटों से ही भाजपा प्रत्याशी से आगे रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें