Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sambhal Lok Sabha Seat 2024 Result: हर राउंड में बदल रही तस्वीर, प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कने; पढ़ें कौन आगे-कौन पीछे

संभल लोकसभा क्षेत्र की मतगणना में पहले और दूसरे चक्र में सपा प्रत्याशी ने पांच-पांच हजार की बढ़त बनाई लेकिन तीसरे और चौथे चक्र में भाजपा आगे हो गई। पांचवें और छठे चक्र में भी सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई लेकिन सातवें और आठवें चक्र में भाजपा के परमेश्वर सैनी ने 3972 वोटों से लीड लेकर सपा को पीछे कर दिया।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:17 PM (IST)
Hero Image
Sambhal Lok Sabha Seat 2024 Result: हर राउंड में बदल रही तस्वीर, सपा-भाजपा के बीच मुकाबला; पढ़ें कौन आगे-कौन पीछे

जागरण संवाददाता, चंदौसी। संभल लोकसभा क्षेत्र का मतगणना में अभी तक आठ चक्र का परिणाम आ चुका है, जिसमें सपा आगे रही है। पहले और दूसरे चक्र में सपा प्रत्याशी ने पांच-पांच हजार की बढ़त बनाई, लेकिन तीसरे और चौथे चक्र में भाजपा आगे हो गई। पांचवें और छठे चक्र में भी सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई, लेकिन सातवें और आठवें चक्र में भाजपा के परमेश्वर सैनी ने 3972 वोटों से लीड लेकर सपा को पीछे कर दिया।

अब तक आए परिणाम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र की चंदौसी, संभल, असमोली, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र की पहले चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान को 18948 वोट मिले, जबकि भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 13995 मत प्राप्त हुए। बसपा के चौधरी सौलत अली को 8826 मत प्राप्त हुए। इस तरह पहले चक्र में सपा प्रत्याशी 4953 मतों से भाजपा से आगे रहे। दूसरे चक्र में सपा को 20001 जबकि भाजपा को 14340 और बसपा को 7121 मत मिले।

दूसरे चक्र में भी सपा प्रत्याशी भाजपा से 5661 मतों से आगे रहे। तीसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई और 2244 मतों से आगे हो गए। इस राउंड में सपा को 17044 और भाजपा को 19288 मत प्राप्त हुए। बसपा को 6410 वोट मिले। कमोवेश यही स्थिति चौथे चक्र की मतगणना में रही। इसमें सपा को 15820 और भाजपा को 16806 मत मिले, बसपा को 6580 वोट मिल सके। इस तरह चौथे चक्र में भाजपा के परमेश्वर सैनी 986 वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे हो गए।

भाजपा प्रत्याशी आगे

पांचवें चक्र में सपा के जियाउर्रहमान को 21844 जबकि भाजपा को 14641 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी को भी इस चक्र में 6220 वोट मिले। इस राउंड में सपा प्रत्याशी 7203 से लीड कर गए। छठे चक्र में भी सपा ने बढ़त बरकरार रखी, लेकिन लीड कम हो गई। इसमें सपा को 17983, भाजपा को 16184 और बसपा को 4731 वोट प्राप्त हुए इस राउंड में सपा प्रत्याशी महज 1799 वोटों से ही भाजपा प्रत्याशी से आगे रहे।

सातवें राउंड में सपा को 10911, भाजपा को 20722 और बसपा को 7428 मत प्राप्त हुए। इस चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने सपा से 9811 वोटों से लीड बना ली थी। आठवें चक्र में सपा को 15569, जबकि भाजपा को 19541 और बसपा को 6880 मत प्राप्त हुए। इस चक्र में भी भाजपा के परमेश्वर सैनी सपा के जियाउर्रहमान से 3972 वोटों से आगे रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें