Move to Jagran APP

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बताया अपनी लंबी उम्र का राज, BJP MP ने पूछा- नॉनवेज भी लेते होंगे? म‍िला ये जवाब

लोकसभा के सत्र के बाद संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के साथ भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरिनाथ सिंह यादव बाहर निकलते हैं। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर इधर-उधर की गुफ्तगू फिर सेहत पर चर्चा शुरू हो जाती है। हरनाथ सिंह यादव ने सांसद से उनकी उम्र पूछी तो 94 साल बताया। बोले यह तो मैं जानता था लेकिन इस उम्र में भी इतनी फुर्ती का राज बताना होगा।

By Raghvendra Chandra ShuklaEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Thu, 14 Dec 2023 06:06 PM (IST)
Hero Image
संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, संभल। संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नई दिल्ली संसद भवन के सामने भाजपा के सांसद हरनाथ सिंह यादव से बातचीत कर रहे हैं। इसमें भाजपा सांसद उनसे उनकी सेहत के राज पूछ रहे हैं। खाने व पूरे दिन के डायट की पूरी जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा वेज-नॉनवेज में क्या पसंद है, इसे भी लेकर सवाल हो रहा है। यह वीडियो संभल में भी खूब देखा जा रहा है।

नई दिल्ली में लोकसभा के सत्र के बाद संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के साथ भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरिनाथ सिंह यादव बाहर निकलते हैं। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर इधर-उधर की गुफ्तगू फिर सेहत पर चर्चा शुरू हो जाती है।

इस उम्र में भी इतनी फुर्ती का क्‍या है राज?  

खुद तकरीबन 82 साल के हरनाथ सिंह यादव ने सांसद से उनकी उम्र पूछी तो उन्होंने 94 साल बताया। इस पर वह बोले यह तो मैं जानता था, लेकिन इस उम्र में भी इतनी फुर्ती का राज बताना होगा। सांसद बोले कम खाना ही राज है।

यह भी पढ़ें: 'यहां नहीं जीत सके तो...', तीन राज्‍यों में हार के बाद कांग्रेस को लेकर क्‍या बोले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क?

आप खाते क्‍या हैं?, बीजेपी सांसद के सवाल पर द‍िया ये जवाब  

हर‍िनाथ यादव बोले तो आप खाते क्या हैं? इस पर सांसद बोले कि एक टाइम और वह भी सादी दो रोटी और दाल या सब्जी। फिर पूछा नॉनवेज भी लेते होंगे तो सांसद बर्क ने कहा कि नहीं...कभी कभी मन किया तो.....। दोनों लोगों की बातचीत की यह वीडियो संभल में भी खूब देखा जा रहा है। सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क कहते हैं कि जो सही है वही बताया। सेहतमंद रहना है तो कम खाना जरूरी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।