Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sambhal News : तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा, चपेट में आए बाइक सवार की गई जान

कोतवाली क्षेत्र के ही बसंतपुर डांडा निवासी कल्याण (45) पुत्र गोकुल रविवार को बाइक पर सवार होकर गांव नगला चतुरभानपुर गए थे। देर शाम वापस लौटते समय जैसे ही वह नूरपुर तिराहे के नजदीक पहुंचे तो सामने से अचानक एक कैंटर अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर पलट गया। बाइक सवार कल्याण कैंटर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Dilip Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 07 Oct 2024 05:43 PM (IST)
Hero Image
हादसे में घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

संसू, जागरण, गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर तिराहे पर तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि इसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हाे गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के ही बसंतपुर डांडा निवासी कल्याण (45) पुत्र गोकुल रविवार को बाइक पर सवार होकर गांव नगला चतुरभानपुर गए थे। देर शाम वापस लौटते समय जैसे ही वह नूरपुर तिराहे के नजदीक पहुंचे तो सामने से अचानक एक कैंटर अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर पलट गया। बाइक सवार कल्याण कैंटर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को हादसे की सूचना दी।

पुलिस ने बामुश्किल कैंटर को सीधा कराया और घायल कल्याण को उपचार के लिए गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। साथ ही स्वजन को इसकी जानकारी दी। उधर, प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखकर उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां अलीगढ़ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं हादसा होते देख चालक और हेल्पर ने कैंटर से कूद कर अपनी जान बचाई। बताते हैं कि घायल ने अलीगढ़ अस्पताल पर पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें