Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather : यूपी के इस जिले में टूट गया गर्मी का रिकॉर्ड, इतने डिग्री पहुंचा पारा- मौसम विभाग ने की यह भविष्यवाणी

आसमान छूते तापमान की तपिश से जेठ की दोपहरी पड़ रही है। रविवार को सुबह की शुरुआत में ही सूरज की किरणों ने आग को लपटों की तरह से जलाना शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धीरे धीरे बढ़ता और दोपहर डेढ़ बजे इसने इस वर्ष के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 47 डिग्री सेल्सियस को छू लिया।

By Shiv Narayan Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 26 May 2024 07:38 PM (IST)
Hero Image
UP Weather : यूपी के इस जिले में टूट गया गर्मी का रिकॉर्ड, इतने डिग्री पहुंचा पारा

संवाद सहयोगी, बहजोई: रविवार का दिन इस वर्ष में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जहां दोपहर में तापमान 47 तक पहुंच गया हालांकि यह एक घंटे तक स्थिर रहा और उसके बाद तापमान में कमी आई। जिससे नौतपा के तीसरे दिन भी लगातार बड़े तापमान में गर्मी पड़ने की संकेत जारी रखे हैं।

आसमान छूते तापमान की तपिश से जेठ की दोपहरी पड़ रही है। रविवार को सुबह की शुरुआत में ही सूरज की किरणों ने आग को लपटों की तरह से जलाना शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

धीरे धीरे बढ़ता और दोपहर डेढ़ बजे इसने इस वर्ष के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 47 डिग्री सेल्सियस को छू लिया। आपदा विभाग को आईएमडी से मिली रिपोर्ट के आधार पर संभल में दोपहर डेढ़ बजे तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के करीब 2:30 बजे कम हुआ और 46 डिग्री सेल्सियस पर शाम चार बजे तक रुका रहा।

मान्यता के अनुसार 24 मई से शुरू हुए नौतपा का असर एक जून तक रहेगा, जिसमें इस बार सबसे अधिक गर्मी पड़ने में संकेत दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो सोमवार को भी सबसे अधिक गर्म दिन रहने वाला है, जहां 27 में को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम 33.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा 28 मई को भी इसके 48 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान जताया गया है।

अगले एक सप्ताह तक यह तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं रहने वाला है और न्यूनतम भी 33 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल जेठ की दोपहरी पड़ रही है इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर