Move to Jagran APP

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपित ने फांसी लगाकर दे दी जान, दो दिन पहले मासूम के साथ की थी हैवानियत

मृतक दुधारा थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर एक कारोबारी की दुकान है। उनके बगल में स्थित एक होटल में शुक्रवार की रात उनकी छह वर्षीय बच्ची सामान लेने के लिए गई थी। काफी देर बाद परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू किया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो होटल में काम करने वाला आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 02 Jun 2024 11:11 AM (IST)
Hero Image
पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी हुई थी।

 जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर रहने वाली एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दुधारा थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर एक कारोबारी की दुकान है। उनके बगल में स्थित एक होटल में शुक्रवार की रात उनकी छह वर्षीय मासूम बच्ची सामान लेने के लिए गई हुई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू किया।

इसे भी पढ़ें-लग्‍जरी गाड़ी से चोरी कर रहे थे बकरी, चाचा-भतीजे ने दौड़ाया तो कर दिया हमला, एक की मौत

परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो होटल में काम करने वाला आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। वह लोगों को देखा तो मौके से फरार हो गया। पीड़ित का घर व होटल आमने-सामने है। जिसके कारण वह मासूम के घर पर आता जाता रहता था।

इसे भी पढ़ें-मां की इस चाल से बेटे-बहू हुए चित्‍त, ए‍क गलती की दे दी ऐसी सजा, जिसने सुनी उसने कहा- सही किया

परिवार पर विश्वास जमाकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस मामले में काना पार के आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई थी।

आरोपित एक वर्ग विशेष से जुड़ा हुआ था जिसके कारण दूसरे वर्ग के लोगों में नाराजगी थी। अब आरोपित के फंदा लगाकर जान देने के बाद मामले में ट्विस्ट आ गया है।

दुधारा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था। जानकारी मिली कि उसने फंदा लगाकर जान दे दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।