Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Encounter in Sant kabir Nagar: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्मी के पैर में लगी गोली, कई दिनों से चल रही थी तलाश

संतकबीरनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां धनघटा थाना क्षेत्र के एक बाजार में पिछले दिनों नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश बना रही थी। मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज हेतु सीएचसी मलौली लाया गया।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 12 Jun 2024 02:48 PM (IST)
Hero Image
दुष्कर्म के आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक बाजार में पिछले दिनों नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना धनघटा थाने के केकरहा स्थित बंधे पर बुधवार की रात हुई। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश बना रही थी।

दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्त्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। मुखबिर और मोबाइल लोकेशन से आरोपित का पता चलने के बाद पुलिस टीम केकरहा बंधे के पास पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग में घिरा परिवार, दो की मौत, नौ झुलसे

पुलिस टीम की घेराबंदी देख आरोपित फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के जवाब में पुलिस द्वारा अपने बचाव में भी फायरिंग किया गया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज हेतु सीएचसी मलौली लाया गया। दुष्कर्म का आरोपी मोहम्मद इरशाद उर्फ नाटे पुत्र सुलेमान धनघटा थाने के ग्राम रानीपुर का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें-UP में Smart Electricity Meter लगाने की तैयारी, इस मंडल से होगी शुरूआत...बदल जाएगा खपत और बिलिंग का तरीका