Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM Yogi Visit: आज संत कबीर नगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियां हुईं पूरी; 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में लेंगे भाग

CM Yogi Visit मुख्यमंत्री के आगम से पहले बघौली ब्लॉक के करौंदा गांव में कार्यक्रम स्थल के बिलकुल सटे प्राथमिक विद्यालय है। यह विद्यालय कई वर्ष से बदहाल था। मुख्यमंत्री के यहां पर कार्यक्रम लगने की सूचना मिलते ही इस विद्यालय की मरम्मत रंगाई-पोताई शुरू हो गयी। विद्यालय के समीप स्थित पंचायत भवन की मरम्मत उसकी भी रंगाई-पोताई व सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो गए।

By Raj Narayan MishraEdited By: Prince SharmaUpdated: Thu, 21 Dec 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
आज संत कबीर नगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी (योगी आदित्यनाथ फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता,बघौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से गुरुवार को सुबह दस बजे बघौली ब्लॉक के करौंदा गांव में आएंगे। वह यहां पर आयोजित 'विकसित भारत संकल्प यात्रा'' में भाग लेंगे। जिले में एक घंटा 15 मिनट रहेंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर बुधवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ संत कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ इस गांव में हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का जायजा लिए। सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। अधिकारियों की धड़कनें बढ़ गयी हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले तैयारी शुरू

इस गांव में कार्यक्रम स्थल के बिलकुल सटे प्राथमिक विद्यालय है। यह विद्यालय कई वर्ष से बदहाल था। मुख्यमंत्री के यहां पर कार्यक्रम लगने की सूचना मिलते ही इस विद्यालय की मरम्मत, रंगाई-पोताई शुरू हो गयी। विद्यालय के समीप स्थित पंचायत भवन की मरम्मत, उसकी भी रंगाई-पोताई व सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो गए। प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शुरू हो गयी। यहां के अधूरे विद्युतीकरण कार्य को भी पूरा कराने में कर्मी जुट गए। शौचालयों की रंगाई-पोताई, ग्राम पंचायत में साफ-सफाई कार्य बुधवार को दिनभर तक चला।

विधायक ने जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के साथ लिया जायजा

मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी बुधवार को बघौली ब्लाक के करौंदा गांव में पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल बन रहे मंच, पंडाल आदि का जायजा लिया। इसके अलावा इन्होंने गांव के समीप बने हेलीपैड को देखा। गांव में साफ-सफाई, आवागमन के लिए सड़क सहित अन्य बिंदुओं की पड़ताल की।

यह भी पढ़ें- Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को मोदी सरकार से म‍िला तोहफा, गांव में बंटी म‍िठाइयां; मां ने कही ये बात

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण का कराया गया अवलोकन