Move to Jagran APP

बुलडोजर से हो रही थी खुदाई, अचानक आई टकराने की आवाज; मिट्टी हटाते ही हाथ लगा खजाना, दंग रह गए लोग, फिर…

खेत की बुलडोजर से खुदाई हो रही थी। इसी दौरान कुछ टकराने की आवाज आई। मिट्टी हटाने पर लोगों ने एक घड़ा देखा जिसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे। कुछ लोग चांदी के सिक्के अपने घर उठा ले गए। गुरुवार को इस मामले की जानकारी मेंहदावल तहसील प्रशासन को हुई। एसडीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। 168 चांदी के सिक्के की बरामदगी की है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 30 May 2024 08:52 PM (IST)
Hero Image
खेत की खुदाई में मिले चांदी के सिक्के। जागरण

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। बुलडोजर से खेत की खुदाई के दौरान एक मटके में रखे बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं। सिक्के मिलने के बाद कुछ ग्रामीण उसे उठा ले गए थे। तहसील प्रशासन ने सिक्कों की बरामदगी कर उन्हें सील कर दिया है। 

पुरातत्व विभाग को सिक्के सौंपे जाएंगे। इसके बाद सिक्कों के बारे में जानकारी हो सकेगी। प्रथम दृष्टया प्राप्त सिक्के मुगलकालीन समय के दिखाई दे रहे हैं। उर्दू व फारसी शब्दों में इस पर मुगल बादशाहों के नाम लिखे हुए हैं। सिक्के मिलने के बाद पूरे गांव में चर्चा तेज है। 

यहां हुई घटना

लोहरौली मिश्र गांव में बुधवार को एक खेत की बुलडोजर से खुदाई हो रही थी। इसी दौरान कुछ टकराने की आवाज आई। मिट्टी हटाने पर लोगों ने  एक घड़ा देखा, जिसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे। कुछ लोग चांदी के सिक्के अपने घर उठा ले गए। 

गुरुवार को इस मामले की जानकारी मेंहदावल तहसील प्रशासन को हुई। एसडीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। 168 चांदी के सिक्के की बरामदगी की है। कुछ सिक्के अभी तक ग्रामीणों ने वापस नहीं किए हैं, जिसकी वापसी को लेकर तहसील प्रशासन प्रयास कर रहा है। 

पुरातत्व विभाग करेगा जांच

बरामद सिक्के सील किए गए हैं। पूरे मामले की वृहद जांच पुरातत्व विभाग द्वारा की जाएगी। चांदी के सिक्कों पर फारसी व उर्दू शब्दों में मुगल बादशाह के नामों का उल्लेख है। यह सिक्के लगभग 500 वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं। 

बरामद सिक्कों को सील कर ट्रेजरी में जमा कराया जा रहा है। पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। अब पूरे मामले की जांच पुरातत्व विभाग करेगा। जिसके बाद सिक्कों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। कुछ सिक्के अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। अगर इन सिक्कों की वापसी नहीं होती है, तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

-अरुण कुमार, एसडीएम, मेंहदावल।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंचा युवक, तभी हो गया तमाशा और… टूट गया शादी का अरमान

यह भी पढ़ें: 'साहब मेरी बेटी से उसका प्रेमी शादी करने को मना कर रहा है', रोते हुए थाने पहुंचा पिता- पुलिस ने युवक को इस तरह सिखा दिया सबक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।