Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sant kabir nagar Lok Sabha Chunav Result 2024: संतकबीरनगर में रोमांचक रहा लोकसभा चुनाव, यहां देखें कौन जीता-कौन हारा

संतकबीरनगर से भाजपा से प्रवीण निषाद सपा से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद व बसपा से नदीम अशरफ मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त सर्वजन आवाज पार्टी से राजेंद्र यादव उर्फ कर्नल साहब नकी भारतीय एकता पार्टी से सुभाष चंद्र दूबे प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज श्रीवास्तव सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से कुलदीप व निर्दल आनंद कुमार गौतम मित्रसेन रामकृष्ण द्विवेदी व सत्यवंत प्रताप सिंह भाग्य आजमा रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:19 PM (IST)
Hero Image
संतकबीरनगर लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024। जागरण

 डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। Sant kabir nagar lok sabha chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में (25 मई, 2024) को संतकबीरनगर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ था। संतकबीरनगर में भाजपा ने दूसरी बार प्रवीण निषाद (Praveen Nishad) को प्रत्याशी बनाया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद (sanjay nishad) के बेटे प्रवीण निषाद पिछले चुनाव में मामूली वोटों के अंतर से विजयी हुए थे।

सपा ने पूर्व राज्यमंत्री लक्ष्मी उर्फ पप्पू निषाद (Laxmi urf pappu Nishad) को प्रत्याशी बनाया है। मुस्लिम, यादव गठजोड़ के साथ निषाद वोटों में सेंधमारी के सहारे गठबंधन जीत के दावे कर रहा है। बसपा ने नदीम अशरफ (Nadeem ashraf) को प्रत्याशी बना दलित और मुस्लिम वोटों के गठजोड़ से जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। इस बार किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी शिकस्त... पल-पल की अपडेट के लिए इस खबर को रिफ्रेश करें...

संतकबीरनगर लोकसभा सीट का परिणाम

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 498695 (+ 92170)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद-406525 ( -92170)

भाजपा को मिली करारी हार

आइएनडीआइए (सपा) प्रत्याशी लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। यह बढ़त लगातार जारी रही। जीत के बाद इस पर विराम लगा। साइकिल का पीछा कर आगे बढ़ने में सुबह से शाम हो गए पर इसमें सफलता नहीं मिली। पूर्व में मेंहदावल के विधायक रहे पप्पू पहली बार सांसद बने। वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद की दोबारा सांसद बनने की मंशा पूरी नहीं हो पायी।

शाम साढ़े चार बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 447510 (+ 90559)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद-356951 ( -90559)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ-131356 ( -316154)

शाम चार बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 432715 (+ 88593)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद-344122 ( -88593)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ-125122 ( -307593)

दोपहर साढ़े तीन बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 425686 (+ 90285)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद-335401 ( -90285)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ-121440 ( -304246)

दोपहर तीन बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 392960 (+ 90839)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद-302121 ( -90839)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ- 108146 ( -284814)

दोपहर साढ़े दो बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 363408 (+ 84573)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद- 278835 ( -84573)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ- 98397 ( -265011)

दोपहर दो बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 335206 (+ 78580)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद- 265405 ( -78427)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ- 93355 ( -250477)

13 वां चक्र: 61,681 मतों से आगे चल रहे आइएनडीआइए(सपा)के पप्पू

संतकबीर नगर संसदीय क्षेत्र-62

कुल प्रत्याशियों की संख्या-11

अब तक मतों की गिनती हुई-4,44,845 मत

आइएनडीआइए(सपा)के लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू-2,17,227 मत

भाजपा के प्रवीण निषाद-1,55,546 मत

बसपा के नदीम अशरफ-58,833 मत

संतकबीरनगर से सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद करीब 74000 वोटो से आगे हैं ।

दोपहर 1 बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 256778 (+ 69274)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद- 187504 ( -69274)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ- 69456 ( -187322)

दोपहर साढ़े 12 बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 214304 (+ 58593)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद- 155711 ( -58593)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ- 56413 ( -157891)

सुबह साढ़े 11 बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 163385 (+ 50773)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद- 112612 ( -50773)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ- 40849 ( -122536)

सुबह 11 बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 120250 (+ 42259)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद- 77991 ( -42259)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ 27864 ( -92386)

साढ़ 10 बजे तक संतकबीरनगर लोकसभा सीट

सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद- 87542 (+ 32252)

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद- 55290 ( -32252)

बसपा प्रत्‍याशी- नदीम अशरफ 20644 ( -66898)

सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक संतकबीर नगर में सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद 14495 वोटो से आगे है।

सुबह साढ़े नौ बजे तक संतकबीर नगर में सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद 10000 वोटो से आगे चल रहे हैं।

भाजपा से आगे निकली सपा

सुबह नौ बजे तक संतकबीर नगर में सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद 4016 वोट से आगे चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें-फूलपुर सीट पर भाजपा-सपा के बीच कड़ी टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

ये हैं मैदान में

भाजपा से प्रवीण निषाद, सपा से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद व बसपा से नदीम अशरफ मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त सर्वजन आवाज पार्टी से राजेंद्र यादव उर्फ कर्नल साहब, नकी भारतीय एकता पार्टी से सुभाष चंद्र दूबे, प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज श्रीवास्तव, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से कुलदीप व निर्दल आनंद कुमार गौतम, मित्रसेन, रामकृष्ण द्विवेदी व सत्यवंत प्रताप सिंह भाग्य आजमा रहे हैं।

संतकबीरनगर को जानिए

संत कबीर की निर्वाण स्थली 'मगहर' इसी क्षेत्र में है। संत कबीर नगर लोकसभा सीट से 2014 में यहां पर भाजपा के शरद त्रिपाठी ने जीत हासिल की थी। उसके बाद भाजपा के ही प्रवीण कुशवाहा यहां से चुने गए। घाघरा और राप्ती के किनारे बसा संत कबीर नगर बस्ती मंडल का हिस्सा है।

इस सीट पर पहली बार 2009 में हुए चुनाव में बसपा के भीष्‍मशंकर तिवारी जीतकर संसद में पहुंचे। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के शरद त्रिपाठी ने यहां पर जीत हासिल की। डेमोग्राफी, विधानसभा और मुद्दे इस लोकसभा सीट में विधानसभा की पांच सीटें खलीलाबाद, घनघटा, मेंहदावल, खलीलाबाद और गोरखपुर जनपद की खजनी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- बस्‍ती लोकसभा का रोमांचक रण, यहां देखें कौन जीता-कौन हारा

कभी बुनकरों और जूट उद्योग के लिए प्रसिद्ध संतकबीरनगर में औद्योगिक स्थिति बदहाल है। चुनाव में यह एक अहम मुद्दा है। यहां की औसत साक्षरता दर 55.6 फीसद है। संतकबीर नगर की खास बातें संतकबीर नगर उत्तर प्रदेश का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इसका मुख्यालय खलीलाबाद है।

यहां के मगहर में संतकबीरदास का विश्‍व प्रसिद्ध स्‍मारक है। यह उत्तर में सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज जिलों से पूर्व में गोरखपुर जिले से दक्षिण में अम्बेडकर नगर जिले से और पश्चिम में बस्ती जिला द्वारा घिरा है। महादेव मंदिर, बखीरा, हशेश्वरनाथ मंदिर यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। दिल्ली से संत कबीर नगर की दूरी 728.6 किलोमीटर है और दिल्ली से 237.1 किलोमीर है।