Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sant Kabir Nagar News: संतकबीर नगर में युवक सरयू नदी में डूबा, नहाने के दौरान हुआ हादसा

उत्‍तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की सरयू नदी में डूब गया है। युवक गोरखपुर जिले का रहने वाला था और वह चाड़ीपुर घाट पर स्नान कर रहा था। पुलिस और स्थानीय गोताखोर युवक को खोजने में जुटे हुए हैं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 08 Sep 2024 12:02 PM (IST)
Hero Image
युवक के डूबने से हड़कंप मच गया है। सांकेतिक तस्‍वीर

 जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। गोरखपुर जनपद का एक युवक रविवार को सुबह के समय चाड़ीपुर घाट पर सरयू नदी में स्नान करते समय डूब गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से उसे निकालने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना के पाण्डेयपुरा (बलुआ भवानी बक्स सिंह) गांव निवासी 19 वर्षीय विजय पुत्र त्रिवेणी धनघटा तहसील क्षेत्र के ढोलबजा (गायघाट दक्षिणी) गांव के पास चाड़ीपुर घाट में रविवार को सरयू नदी में स्नान कर रहा था।

इसे भी पढ़ें-अब घर बैठे भी ले सकेंगे ईपीएफओ का टोकन, खुल रहे हैं एक्सपीरिएंस सेंटर

यहां पर सुबह करीब आठ बजे स्नान करने के दौरान डूबने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मी गोताखोरों के सहयोग से नदी से उसे निकालने के प्रयास में जुट गए लेकिन इसमें अब तक सफलता नहीं मिल पायी है।

इसे भी पढ़ें-तेज बारिश के दौरान धंसा पिलर, फटा प्लास्टर, ऐसा लगा कि भूकंप आ गया