Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shahjahanpur Flood: शाहजहांपुर में बाढ़ से 17 गांव प्रभावित, 11 हजार लोग हैं प्रभावित, 3683 हुए बीमार

Shahjahanpur Flood गंगा तथा रामगंगा की बाढ़ से अब तक 17 गांव के करीब 11 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने भी इसे स्वीकार किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. सुरेश कुमार की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में दो लोगों की कलान में मृत्यु के साथ ही वर्तमान में दस गांव के 5200 लोगों को प्रभावित माना गया है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Fri, 01 Sep 2023 09:23 AM (IST)
Hero Image
शाहजहांपुर में बाढ़ से 17 गांव प्रभावित, 11 हजार लोग हैं प्रभावित

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। शाहजहांपुर में भी नदियों के बढ़े जलस्तर से कई गावों में बाढ़ आ गई। गंगा तथा रामगंगा की बाढ़ से अब तक 17 गांव के करीब 11 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने भी इसे स्वीकार किया है। 3683 लोग बीमार भी हुए है। दो लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। इस आशय की शासन को रिपोर्ट भी भेजी गई है।

प्रशासन ने तहसील कलान की ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के गांव लोहार नगला, कटैला नगला, मस्जिदनगला, इस्लामनगर, आजाद नगर, राजस्व गांव अविचार पुर के गांव बटन नगला, मोती नगला, बासखेड़ा, राजस्व ग्राम भरतपुर के मजरा पकड़िया नकला, धोबियन नगला, पृथ्वीपुर ढाई व पिडरिया, बल्देवपुर, अंटा नगला, बख्तावरगंज, राजस्व गांव एत्मादनपुर पिडरिया के गांव निबियान नगला, पिडरिया, राजसव गांव गुटेटी उत्तर के मजरा धियंरपुरा, गुटेटी, राजस्व गांव महोलिया मोहकमपुर मजरीनपुर पहरुआ को बाढ़ प्रभावित माना गया है।

ये गांव है बाढ़ से प्रभावित

इसी तरह जलालाबाद तहसील में अल्हादादपुर बैहारी, मजरा कसारी, निजामपुर नगरिया, मुजफ्फराबाद, शेरपुर चुरघुटी तथा तिलहर तहसील के गांव लोहर गढ़ी, डभौरा तसमरा, नगला देहात माली, रपड़ा तथा बरी प्रसिद्धपुर रामगंगा की बाढ़ से प्रभावित रहा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. सुरेश कुमार की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में दो लोगों की कलान में मृत्यु के साथ ही वर्तमान में दस गांव के 5200 लोगों को प्रभावित माना गया है। गंगा की बाढ़ से मात्र 445 हेक्टेयर में खड़ी फसल के डूबने से 4.50 लाख नुकसान माना गया है।

बाढ़ के प्रभाव व राहत पर एक नजर

  1. 945 लोगों के घर बाढ़ में डूब जाने से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
  2. 69 बाढ़ चौकियों व तीन राहत शिविरों के माध्यम से पीड़ितों की मदद की गई।
  3. 23 मेडिकल टीम लगी है रोगियों के उपचार में, कुल 707 टीमों लगाया गया अब तक
  4. 3683 लोग बुखार आई फ्लू से हो चुके प्रभावित करीब 300 लोग अभी भी बीमार
  5. 771 पशुओं का किया गया उपचार, 4870 के लगाया गया टीका
  6. 2215 लोगों को बांटा गया तिरपाल, 16800 बांटे गए लंच पैकेट

अधिकारी ने कही ये बात

बाढ़ पीड़ितों की मदद के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी को राहत किट मुहैया कराई जा रही है। डिस्चार्ज कम होने तथा जलस्तर घटने से अब राहत है, संक्रमित लोगों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डा. सुरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें