Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Assembly by Election: यूपी की इस सीट पर सपा ने खोले पत्ते, भाजपा, बसपा के टिकट का इंतजार

भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के दिसंबर 2023 में निधन के बाद से यह सीट रिक्त है। इस बार राजनीतिक दलों के सामने दोहरी चुनौती है। लोकसभा सीट जीतकर भाजपा हैट्रिक बनाना चाहती है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन व बसपा भी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ-साथ इन दलों के सामने ददरौल का उपचुनाव भी है।

By Ambuj Kumar Mishra Edited By: Vivek Shukla Updated: Mon, 25 Mar 2024 10:37 AM (IST)
Hero Image
13 मई को लोकसभा के साथ-साथ ददरौल विधानसभा में भी मतदान होगा।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ इस बार जिले में विधानसभा उपचुनाव भी होना है। ददरौल की रिक्त सीट पर होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब इंतजार भाजपा और बसपा का है। दोनों ही दलों की ओर से अभी टिकट तय नहीं किया गया है। हालांकि दावेदार अपना टिकट पक्का मानकर क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर चुके हैं।

13 मई को लोकसभा के साथ-साथ ददरौल विधानसभा में भी मतदान होगा। यहां से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के दिसंबर 2023 में निधन के बाद से यह सीट रिक्त है। इस बार राजनीतिक दलों के सामने दोहरी चुनौती है। लोकसभा सीट जीतकर भाजपा हैट्रिक बनाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में होली पर मचाया हुड़दंग तो सलाखों के पीछे छूटेगा रंग, मिली चेतावनी

वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन व बसपा भी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ-साथ इन दलों के सामने ददरौल का उपचुनाव भी है। भाजपा सीट जीतकर अपना कब्जा बनाए रखना चाहती है।

जबकि जिले में 2022 में एक भी सीट न जीतने वाली सपा इस बार कांग्रेस गठबंधन के सहारे खाता खोलने के प्रयास में हैं। तो वहीं दो बार इस सीट पर जीत हासिल कर चुकी बसपा भी हर हाल में चुनाव जीतना चाहती है। होली के बाद दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-इस बार होली पर बंद नहीं होगा बैंक, RBI के इस आदेश से कर्मियों का फीका हुआ त्‍योहार, जानिए वजह