Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

11 घंटे में बरेली से रोजा पहुंची बीआर पैसेंजर

रेल पटरी की मरम्मत के लिए लिये जा रहे ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 25 May 2018 12:13 AM (IST)
Hero Image
11 घंटे में बरेली से रोजा पहुंची बीआर पैसेंजर

शाहजहांपुर : रेल पटरी की मरम्मत के लिए लिये जा रहे ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। बरेली से रोजा आने वाली बीआर पैसेंजर ट्रेन को 100 किमी. की दूरी तय करने में 11 घंटे का समय लग गया। जिससे नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया।

बरेली-रोजा पैसेंजर ट्रेन बुधवार शाम छह बजे बरेली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ब्लॉक के कारण विभिन्न स्टेशनों पर इसे रोक दिया गया। रात करीब 12 बजे ट्रेन यहां पहुंची। जबकि इसके आने का समय आठ बजकर 33 मिनट है। इस बीच तिलहर और मीरानपुर कटरा स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया। यहां आने पर ट्रेन को प्लेटफार्म एक की लाइन पर लिया गया। उसके बाद ट्रेन रोककर रेल लाइन संख्या दो से सत्याग्रह एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, सछ्वावना एक्सप्रेस आदि ट्रेनें लखनऊ के लिए गुजारी गयी। ट्रेन रात के दो बजे तक रोजा के लिए नहीं चली तो रोजा जाने वाले एक दर्जन यात्री पूछताछ कार्यालय पर गए। यात्रियों ने पूछा कि पैसेंजर ट्रेन रोजा के लिए कब चलेगी। महिला कर्मचारी ने बताया कि रेलवे कंट्रोल आदेश देगा, तब ही ट्रेन चलेगी। जिस कारण यात्री दूसरे साधनों से रोजा के लिए गये। ट्रेन सुबह पांच बजे रोजा स्टेशन के लिए छूटी। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि रोजा स्टेशन पर रेलवे ट्रैक खाली न होने के कारण ट्रेन को रोक दिया गया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें