Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सम्मान कमाकर कराया विकास, फिर परचम की आस

गांव विकास में मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना मील का पत्थर साबित हुई। जनपद में प्रधानों के बीच उत्कृष्ट कार्य की प्रतिस्पर्धा शुरू हुई। पांच साल के भीतर 25 प्रधानों ने बेहतर कार्य से पंचायत पुरस्कार के रूप में गांव के आठ लाख की अतिरिक्त धनराशि जुटाई।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 21 Feb 2021 01:17 AM (IST)
Hero Image
सम्मान कमाकर कराया विकास, फिर परचम की आस

जेएनएन, शाहजहांपुर : गांव विकास में मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना मील का पत्थर साबित हुई। जनपद में प्रधानों के बीच उत्कृष्ट कार्य की प्रतिस्पर्धा शुरू हुई। पांच साल के भीतर 25 प्रधानों ने बेहतर कार्य से पंचायत पुरस्कार के रूप में गांव के आठ लाख की अतिरिक्त धनराशि जुटाई। साथ की सम्मान भी कमाया। इससे उनका रुतबा तो बढ़ा ही शासन व प्रशासन स्तर पर भी सम्मान मिला। बंडा की सिगहा युसुफपुर, मझिगवां, कलान की रूकनपुर, कांट की इमलिया, भुड़िया, सिधौली की मैनी, अनावा तथा तिलहर की कुदकरी आदि 25 गांव पंचायतों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में महिला प्रधान अग्रणी रही। सम्मान के साथ बोनस में विकास पुरस्कार स्वरूप ग्राम पंचायतों को करीब आठ लाख की अतिरिक्त सम्मान राशि मुहैया कराई गई। इससे ग्राम पंचायतों खेल, शिक्षा के संसाधन जुटाए गए। पंचायत पुरस्कार के लिए प्रधानों ने योजनाबद्ध कार्य कराया। पंचायत सचिव का अहम योगदान रहा। जिला पंचायतीराज अधिकारी ने भी प्रोत्साहित किया। सर्वे में मानक के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य पाए जाने पर सम्मानित किया गया।

राधा ने विकास कराकर पाया पुरस्कार

बंडा : ग्राम पंचायत सिघापुर पनई की राधा कुमारी वर्ष 2010 से ग्राम प्रधान है। शिक्षक पति चंद्रिका प्रसाद की मदद से उन्होंने गांव में कई कार्य कराए। वर्ष 2018-19 में उन्हें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप गांव को आठ लाख की धनराशि मिली। इसकी मदद से राधा कुमारी ने पंचायत लर्निंग सेंटर का निर्माण कराया। विद्यालय प्रांगण को सुंदरीकरण भी कराया। मनरेगा के तहत खेल मैदान का विकास, सामुदायिक शवदाह गृह, इंटरलाकिग, सामुदायिक शौचालय तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शौचालय दिलाया। पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष विकास कार्य की वजह से प्रशासन ने भी कार्य पर संतोष जताया। पुरस्कार के लिए आवेदन करने पर शासन ने भी मुहर लगा दी।

वर्जन : पुरस्कर के लिए नहीं, गांव के विकास के लिए काम कराया। शासन प्रशासन ने विकास को सराहा। इससे हिम्मत बढ़ी।

राधाकुमारी निवर्तमान प्रधान

ग्राम विकास के साथ उन्नतशील खेती

कांट : ग्राम पंचायत इमलिया की ग्राम प्रधान रही रामदेवी को वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से अलंकृत किया गया। सम्मान की मुख्य वजह रही प्रत्येक पात्र महिला का उज्ज्वला गैस कनेक्शन, सड़क निर्माण व उन्नतशील खेती। प्रशासन ने भी सर्व में पूरे गांव में इंटरलॉक गलियां पायीं। मनरेगा के तहत गांव में पपीते की खेती को सराहा गया। कोराना काल में प्रवासी मजदूरों को गांव में काम दिलाकर सुर्खियों बटोरी। भीड़ से बचाव को गांव में ही कैंप लगवाकर सिलिडर वितरण कराया। सामुदायिक शौचालय निर्माणाधीन है।

ग्राम पंचायत आदर्श बनाना लक्ष्य रहा। खुशी है कि शासन, प्रशासन ने भी काम को सराहा। सम्मान राशि से भी गांव को समर्पित कर दी। प्रत्येक ग्रामवासी को योजना का मिले यही उद्देश्य राह।

रामदेवी निवर्तमान प्रधान