Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shahjhanpur News : धक्का देने से हुई थी बुजुर्ग की मौत, हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसवर अली का बृजकिशोर से गाली-गलौज होने लगा। आरोप है कि बृजकिशोर का गला पकड़कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आरोपितों ने पहले हृदयगति रुकने से मृत्यु होने के बारे में पुलिस बताया लेकिन सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपित ने सच्चाई को स्वीकार कर लिया।

By Ajay Yadav Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 04 Oct 2024 10:21 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संवाद सहयोगी, रोजा : मकान पर कब्जे को लेकर 28 सितंबर को हुए विवाद में बुजुर्ग की मृत्यु प्रकरण में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। धक्का देने पर बुजुर्ग की गिरकर मृत्यु हुई थी।

हरियाणा के गुरुग्राम क्षेत्र के अशोक विहार निवासी बृजकिशोर पांडेय एक माह पहले वहां का मकान बेचकर रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी में रहने आ गए थे। 12 सितंबर को रोजा क्षेत्र के अहमदपुर नियाजपुर निवासी किसवर अली की पत्नी रुकैया बानो से 29.5 लाख रुपये में मकान खरीदा था।जिसका पूरा भुगतान भी कर दिया था।

10 से 15 दिन में मकान खाली करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 28 सितंबर को बृजकिशोर अपनी पत्नी बेबी पांडेय के साथ मकान का कब्जा लेने पहुंचे तो रुकैया बानो ने आपने स्वजनों के साथ मिलकर अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया था। जैसे ही बेबी पांडेय मकान के अंदर गई।

किसवर अली का बृजकिशोर से गाली-गलौज होने लगा। आरोप है कि बृजकिशोर का गला पकड़कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आरोपितों ने पहले हृदयगति रुकने से मृत्यु होने के बारे में पुलिस बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपित ने सच्चाई को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने किसवर अली को गिरफ्तार कर लिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें