Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flood In UP: राहत की खबर, शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर घटा; फर्रुखाबाद रूट पर बसों का संचालन शुरू

Flood In Shahjahanpur Latest News In Hindi गर्रा और खन्नौत नदी अब खतरे के निशान से नीचे हैं। बीते दिनों से बाढ़ का प्रकोप शाहजहांपुर में देखने को मिला था। अब नदियों का पानी घटने से जनजीवन सामान्य होता नजर आ रहा है। हालांकि अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ का पानी होने से वहां ओपीडी बंद चल रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 14 Jul 2024 01:02 PM (IST)
Hero Image
Shahjahanpur News: दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राज मार्ग की कटी सडक। जागरण

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। शहर की गर्रा व खन्नौत नदी में जलस्तर लगातार घट रहा है। दोनों नदियां अब खतरे के निशान से नीचे आना शुरू हो गई हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी वापस भेजा जा रहा है। ।लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मुख्य मार्गाें पर आवागमन सुचारू हो गया है।

जलालाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों का संचालन भी तीसरे दिन बहाल कर दिया गया। लगभग एक सप्ताह से खन्नौत व गर्रा नदी उफान पर थीं, जिस कारण शहर का बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित हुआ। नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं तो पानी मुख्य मार्गों पर बहने लगा था, जिस कारण लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, फर्रुखाबाद मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था।

शहर के बरेली मोड़ पर पुल के नीचे कटी सड़क।

राजकीय मेडिकल कॉलेज को भी खाली कराना पड़ा। शनिवार से स्थिति कुछ सामान्य होना शुरू हुई। दियूनी बांध से गर्रा में रविवार सुबह चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जो सामान्य है।

ये भी पढ़ेंः बदायूं में देखने को मिला IAS पूजा खेडकर जैसा केस; नौकरी मिलते ही लेखपाल मंत्री और DM से बोला- मेरा नाश्ता कहां है ?

ये भी पढ़ेंः Sambhal: शादी की खुशी में झूम रहे थे बराती, दावत खाते ही बिगड़ी कई बरातियों की तबीयत, अस्पताल में कराए भर्ती

राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पानी कम होने पर प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने टीम के साथ निरीक्षण किया। यहां ओपीडी व अन्य सेवाएं शुरू होने में अभी दो दिन लग सकते हैं। फिलहाल भावलखेड़ा सीएचसी में इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। गंगा व रामगंगा में जलस्तर अभी सामान्य है।

होटल के बाहर बाढ़ का पानी भरा हुआ।

डीएम ने किया है प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

नरौरा बांध से गंगा में 30 हजार व रामगंगा में विभिन्न बांधों से कुल 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। डीएम उमेश प्रताप सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। एनडीआरएफ की टीम को भी वापस भेज जा रहा है।