Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shahjahanpur: कार की तलाशी में पुलिस को मिले साढ़े 67 हजार रुपये, की जांच तो मचा हड़कंप… नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

बरेली मोड़ ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें से बड़ी संख्या में नोट मिले। जब जांच की तो सच्चाई का खुलासा हुआ। इसके बाद कार में सवार लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र की वृंदावन कालोनी निवासी नीरज कुमार शुक्ला शहर के तिलहरजई मुहल्ला निवासी विवेक कुमार मौर्या व कलान के नौगवां मुबारिकपुर निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 19 Jun 2024 04:17 PM (IST)
Hero Image
नोटों के साथ लखनऊ के युवक समेत तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। पुलिस ने 67 हजार 500 रुपये मूल्य के नकली नोटों के साथ तीन युवकों को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया। यह लोग लखनऊ से इन नोट को खरीदकर लाते थे।

दोपहर लगभग दो बजे बरेली मोड़ ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें से बड़ी संख्या में नोट मिले। जब जांच की तो नकली पाए गए। इसके बाद कार में सवार लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र की वृंदावन कालोनी निवासी नीरज कुमार शुक्ला, शहर के तिलहरजई मुहल्ला निवासी विवेक कुमार मौर्या व कलान के नौगवां मुबारिकपुर निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

100 की नोट के लिए 60 पड़ते हैं देने

विवेक ने बताया कि दुबग्गा से वे लोग इन नोटों को खरीदकर लाते हैं। यहां असली नोटों के साथ मिलकर इन्हें आसानी से चला देते थे। उसने बताया कि 100 रुपये के नोट के लिए 60 रुपये देने पड़ते हैं।

सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- UP Police : पुलिसकर्मियों को पीटने के 15 आरोपित गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी शामिल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें