Move to Jagran APP

चार बच्चाें की मां को फेसबुक पर युवक से हुआ प्यार- महिला से मिलने उसके घर आ गया प्रेमी; पति ने रंगेहाथ पकड़ा

रविवार शाम को जब महिला घर पहुंची तो पति ने रात में घर न आने का कारण पूछा। जिस पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। स्वजन ने जैसे-तैसे दोनों को शांत कराया। सोमवार को युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया।दोनों को एक साथ देख महिला के स्वजन व पति ने विरोध शुरू किया। इसके बाद पुलिस को बुला लिया।

By Ajay Yadav Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 14 Oct 2024 08:02 PM (IST)
Hero Image
चार बच्चों की मां ने पति से की गाली-गलाैज, थाने में चली पंचायत

संवाद सूत्र, सिंधौली। फेसबुक के जरिये चार बच्चों की मां की रामपुर के युवक से नजदीकियां बढ़ गई। युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया जहां उसके पति ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। विरोध करने पर हंगामा शुरू कर दिया। चार घंटे तक थाने में पंचायत होने के बाद आरोपित का शांतिभंग में चालान किया गया।

क्षेत्र के एक गांव की महिला का गत वर्ष से इंटरनेट मीडिया के जरिये रामपुर के खुर्शीदनगर क्षेत्र के भोंट गांव निवासी युवक से नजदीकियां बढ़ गई थी। महिला अक्सर युवक से मिलने के लिए सदर क्षेत्र में पहुंच जाती थी। शनिवार को पति की गैर मौजूदगी में वह मेला देखने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन रात में वह वापस घर नहीं पहुंचीं।

महिला से मिलने घर पहुंच गया प्रेमी

रविवार शाम को जब महिला घर पहुंची तो पति ने रात में घर न आने का कारण पूछा। जिस पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। स्वजन ने जैसे-तैसे दोनों को शांत कराया। सोमवार को युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया।दोनों को एक साथ देख महिला के स्वजन व पति ने विरोध शुरू किया। इसके बाद पुलिस को बुला लिया।

आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद करीब चार घंटे तक थाने में पंचायत होती रही। आखिर में आरोपित का शांतिभंग में चालान किया गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि महिला की फेसबुक मीडिया के जरिये नजदीकियां बढ़ गई थीं। आरोपित का चालान किया गया है।

युवक के शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

क्योलड़िया। एक युवक का शव राहगीरों ने नहर की पटरी पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की मोटर साईकिल पास में ही नहर में पड़ी थी। मृतक के भाई का आरोप है कि पुलिस ने उनके पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। क्योलड़िया के बबुरी गांव के पास नहर की पटरी पर दोपहर दो बजे के करीब एक युवक का शव लोगों ने पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई।

पुलिस को पता चला मृतक बबलू उम्र 23 वर्ष पुत्र रामेश्वर निवासी बिलुआ थाना फरीदपुर का रहने वाला था। और वह सुबह घर से दवा लेने निकला था। शव मिलने पर पुलिस ने स्वजन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई गौतम सिंह ने बताया की उनके भाई की मौत की सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन पुलिस ने उसके पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

यह भी पढ़ें : Bahraich Violence : बहराइच की घटना पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- सबसे पहले मेरी अपील है जो-जो पक्ष उसमें हैं...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।