Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अयोध्या के बाद यूपी के इस जिले में भी जरा-सी बारिश पर घंस गई सड़क, परेशान होकर लोगों ने कह दी ये बात

नगर निगम कार्यालय के पास सड़कों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां करीब 15 दिनों से कई जगह गड्ढे हैं। समस्या का स्थाई समाधान कराने के बजाय 13 दिन में चार बार गड्ढों को गिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। गुरुवार को भी ट्राली से गिट्टी वहां डाली गई थी लेकिन एक दिन बाद ही फिर स्थिति जस की तस हो गई।

By Ajay Yadav Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 06 Jul 2024 04:03 PM (IST)
Hero Image
सड़क घंसने के बाद उसे देखते लोग - जागरण

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सीवर लाइन बिछाने के बाद शहर में जगह-जगह सड़क धसने से गड्ढे हो रहे हैं। शुक्रवार को सिंजई मुहल्ले में सड़क धंस गई। इस बीच वर्षा होने की वजह से गड्ढा और बड़ा हो गया जिससे यातायात बाधित हो गया। कई बाइक सवार बाल-बाल बच गए। लोगों ने इसकी जानकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता एम कपिल सिंह को दी तो वह तत्काल सहायक अभियंता विनय कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।

वर्षा कम होते ही उन्होंने बजरी मंगवाकर गड्ढा भरवा दिया। गुरुवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के दीवान जोगराज स्थित आवास के पास मुख्य सड़क धंस गई थी। इसी तरह कई अन्य मार्गों की स्थिति है। सीवर लाइन बिछाने को लेकर जो लापरवाही शुरुआत में बरती गई थी अब उसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा रहा है। जिस वजह से गलियों से लेकर प्रमुख मार्गों तक पर निकलना मुश्किल हो रहा है।

निगम के पास फिर हो गया गड्ढा

नगर निगम कार्यालय के पास सड़कों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां करीब 15 दिनों से कई जगह गड्ढे हैं। समस्या का स्थाई समाधान कराने के बजाय 13 दिन में चार बार गड्ढों को गिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। गुरुवार को भी ट्राली से गिट्टी वहां डाली गई थी लेकिन एक दिन बाद ही फिर स्थिति जस की तस हो गई। ऐसे में फिर गिट्टी से गड्ढे भरवाए गए।

गड्ढे भरवाने का काम प्राथमिकता से कराया जा रहा है। इसके लिए टीमें अलग से लगी है। नियमित समीक्षा भी की जा रही हैं, ताकि किसी तरह की लापरवाही न रहे। -  विनय कुमार, सहायक अभियंता जल निगम

ये भी पढ़ें - 

दुष्कर्म में जेल जाने से डर से किया निकाह, फिर फोन कर बोला- तलाक तलाक तलाक... युवती ने इस तरह सिखाया सबक