Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ससुराल वालों को फंसाने के लिए दामाद ने चली ऐसी चाल; करा दिए झूठे मुकदमे- इस तरह खुल गया राज

UP Police कृष्णपाल की सास किरन देवी उसके साथी रामलखन व हरिओम के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी। पुलिस को घटना जब संदिग्ध लगी। उसके स्वजन की लोकेशन ट्रेस कराई तो भाई विनोद व बबलू की घटना स्थल के आस-पास लोकेशन मिली। विनोद से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुद गोली मारना स्वीकार किया।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Thu, 31 Aug 2023 04:40 PM (IST)
Hero Image
ससुराल वालों को फंसाना था तो दामाद ने अपने सगे भाई से खुद को मरवाई गोली

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : गुरगवां गांव के पास बाइक सवार को गोली मारने के प्रकरण का पुलिस ने तीसरे दिन राजफाश कर दिया। युवक ने अपने ससुराल वालों को फंसाने के लिए गोली उसने अपने भाई से मरवाई थी जिसे गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। षडयंत्र में शामिल उसके एक अन्य भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

खुदागंज के शहजादपुर गांव निवासी कृष्णपाल का पत्नी गोल्डी से करीब एक साल से विवाद चल रहा है। 28 अगस्त को वह कचहरी तारीख पर आये थे। वापस घर जाते समय निगोही क्षेत्र के टिकरी-गुरगवां गांव के बीच में बाइक सवारों ने उनके कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया था।

कृष्णपाल की सास किरन देवी उसके साथी रामलखन व हरिओम के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी। पुलिस को घटना जब संदिग्ध लगी। उसके स्वजन की लोकेशन ट्रेस कराई तो भाई विनोद व बबलू की घटना स्थल के आस-पास लोकेशन मिली। विनोद से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुद गोली मारना स्वीकार किया। उसने बताया कि कृष्णपाल ने मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने के लिए यह प्लान तैयार किया था। एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि कृष्णपाल व बबलू काे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर