Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bareilly Police : रात 12 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची बरेली पुलिस, फिर करने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग- बाद में SP ने खोला यह राज़

मकानों के ऊपर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पीएमएस फायरिंग रोशनी वाले कारतूसों से की जा रही है। शुक्रवार रात जब टीमों ने फायरिंग शुरू की तो तमाम लोगों घबरा गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रोशनी व फायरिंग से डकैती व चोरी होने की आशंका जताते हुए एएसपी सिटी संजय कुमार से लेकर थानों व डायल 12 पर काल कर दी गई।

By Ajay Yadav Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 13 Jul 2024 09:49 PM (IST)
Hero Image
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त भी कर रही है।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रात करीब साढ़े 12 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अचानक फायरिंग होने लगी। पुलिस के अधिकारियों से लेकर डायल 112 व थानों के सीयूजी पर पाश कालोनियों में डकैती पड़ने की सूचनाएं पहुंचना शुरू हो गई।

लोग आवाज लगाते हुए शस्त्र लेकर मकान छतों पर पहुंच गए, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि लोगों की सुरक्षा के लिए डकैती व चोरी की घटनाएं रोकने पुलिस ने पीएमएस फायरिंग की है तब सभी ने राहत की सांस ली।

इसलिए पुलिस कर रही फायरिंग

गर्रा व खन्नौत में बाढ़ आने की वजह से साउथ सिटी, आवास विकास, वृंदावन गार्डन समेत कई पाश कालोनी में सन्नाटा पसरा है। बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा चुका है।ऐसे में चोरी य डकैती की घटनाएं न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने आठ टीमें अलग अलग क्षेत्रों में लगाई है जो इन क्षेत्रों ट्रैक्टरों से लगातार गस्त कर रही है।

मकानों के ऊपर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पीएमएस फायरिंग रोशनी वाले कारतूसों से की जा रही है। शुक्रवार रात जब टीमों ने फायरिंग शुरू की तो तमाम लोगों घबरा गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रोशनी व फायरिंग से डकैती व चोरी होने की आशंका जताते हुए एएसपी सिटी संजय कुमार से लेकर थानों व डायल 12 पर काल कर दी गई। उधर से जवाब मिला घबराए नही यह फायरिंग पुलिस आप सभी की सुरक्षा के लिए ही कर रही है। यह सुनकर लोगों ने राहत की सांस ली।

इंटरनेट मीडिया पर भी बनी सुर्खियां

शहर की काशीराम कालोनी में चोरी होने को लेकर कुछ लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर भी पोस्ट साझा की। कुछ लोगों ने रात में फायरिंग के बारे में भी जिक्र किया। जब सच्चाई लोगों को पता चली तो पोस्ट हटा दी गई।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस की टीम में गश्त कर रही है। पीएमएस फायरिंग भी कराई जा रही है। यदि कहीं संदिग्ध व्यक्त नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसकी भी लोगों से अपील की जा रही है।

संजय कुमार, एएसपी सिटी

यह भी पढ़ें : पत्नी ने लाल रंग की मंगवाई थी लिपिस्टिक, पति ले आया मैरून रंग की- नाराज होकर बीवी ने दहेज उत्पीड़न की कर दी शिकायत