Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Police : यूपी में तो बेखौफ हो गए बदमाश, थाने के अंदर होमगार्ड की बाइक चोरी कर ले गए चोर- पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई

हरिपाल के भाई कुपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन में ब्लाक उपाध्यक्ष है। ऐसे में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर बाइक को जल्द बरामद कराने की मांग की। कहा जब थाने के अंदर ही सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है तो बाहर क्या हाल होगा उसका अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Ambuj Kumar Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 28 Sep 2024 04:51 PM (IST)
Hero Image
सीसीटीवी में बाइक ले जाते दिखाई दे रहा चाेर।

संवाद सूत्र, कांट। क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी होमगार्ड हरिपाल सिंह की कांट थाने में ड्यूटी चल रही है। उनकी 22 सितंबर को थाने के अंदर से बाइक चोरी हो गई। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह घर जाने को हुए तो बाइक गायब थी। सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमे एक व्यक्ति बाइक ले जाते दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके बाद भी अभी तक न चोर पकड़ा गया और न ही बाइक बरामद हुई।

हरिपाल के भाई कुपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन में ब्लाक उपाध्यक्ष है। ऐसे में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर बाइक को जल्द बरामद कराने की मांग की। कहा जब थाने के अंदर ही सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है तो बाहर क्या हाल होगा उसका अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें