Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News : बैग टांगकर बाइक पर फर्राटा भरते हुए जा रहे थे युवक, रास्ते में मिल गई पुलिस- जब खोलकर देखा तो निकल गई चीख

क्षेत्र के नवादा गांव की मोड के पास बाइक सवार दो लोगों को तलाशी लेने के लिए रोका तो बैग से अफीम बरामद हुई। आरोपितों ने अपना नाम बदायूं के अलापुर क्षेत्र के इस्लामगंज गांव निवासी शोएब आस मोहम्मद बताया। यह दोनों बदायूं में अफीम की खेती करने वाले किसानो ंसे अफीम लेकर उसकी छोटी छोटी पुडिया बनाकर शाहजहांपुर व बरेली में बिक्री करते थे।

By Ajay Yadav Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:10 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जासं, शाहजहांपुर। पुलिस ने गुरुवार अफीम के साथ बदायूं के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 969 ग्राम अफीम बरामद की। सीओ तिलहर अमित चाैरसिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

किसानों से लेते थे अफीम

क्षेत्र के नवादा गांव की मोड के पास बाइक सवार दो लोगों को तलाशी लेने के लिए रोका तो बैग से अफीम बरामद हुई। आरोपितों ने अपना नाम बदायूं के अलापुर क्षेत्र के इस्लामगंज गांव निवासी शोएब आस मोहम्मद बताया। यह दोनों बदायूं में अफीम की खेती करने वाले किसानो से अफीम लेकर उसकी छोटी छोटी पुडिया बनाकर शाहजहांपुर व बरेली में बिक्री करते थे। गुरुवार को फतेहगंज पूर्वी में अफीम बिक्री करने जा रहे थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें