Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बच्ची को जन्म देने के बाद मां की मौत, कुछ देर बाद नवजात ने भी तोड़ा दम- रोंगटे खड़े कर देगी घटना

शाहजहांपुर के जलालाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। इसके कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। वहीं थोड़ी देर बाद नवजात ने भी दम तोड़ दिया। पूरे गांव में खबर सुनते ही सन्नाटा छा गया।

By Ajay Yadav Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 26 Jul 2024 09:11 PM (IST)
Hero Image
पुलिस के अनुसार परिजनों ने स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सूत्र, जलालाबाद। क्षेत्र के फरीदापुर गांव निवासी धर्मेंद्र की पत्नी शिवरानी को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बेटी को जन्म दिया था। शुक्रवार को दोनों की तबीयत बिगड़ गई तो दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में महिला की मृत्यु हो गई। कुछ देर बाद बच्ची की भी मृत्यु हो गई।

घर में मचा कोहराम

मायके वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांचकर पंचनामा भरवाया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि महिला की प्रसव के बाद मृत्यु हुई है। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घर में हुईं दो मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें : सुहागरात में पति करता रहा पत्नी का इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार- CM विवाह योजना के तहत हुई थी शादी