Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आखिरी समय पर बारात लाने में ड्रामे करने लगा दूल्हा, दुल्हन ने सिखाया सबक; पुलिस पहुंची तब कमरे से...

शाहजहांपुर जिले के निगोही के हमजापुर गांव निवासी युवती की गुरुवार को शादी थी। आखिरी समय पर दूल्हा ड्रामे करने लगा और बारात लाने से इनकार करने लगा। इसके पीछे कोई सही कारण भी नहीं बताया। बरात लाने से इनकार करने पर दुल्हन ने दूल्हे को सबक सिखाया। उसे बात करने के बहाने घर पर बुलाकर बंधक बना लिया। पुलिस पहुंची तब कमरे से बाहर निकाला।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 05 Jul 2024 09:31 AM (IST)
Hero Image
शादी को जोड़े में बैठी दुल्हन। - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। ऐन वक्त पर बरात लाने से इनकार करने पर दुल्हन ने दूल्हे को सबक सिखाया। उसे बात करने के बहाने घर पर बुलाकर बंधक बना लिया। पुलिस पहुंची तब कमरे से बाहर निकाला। निगोही के हमजापुर गांव निवासी युवती की गुरुवार को शादी थी। द्वारचार से लेकर जयमाल तक की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

रात आठ बजे तक जलालाबाद के तारापुर गांव निवासी शमशेर को बरात लेकर पहुंचना था, लेकिन वह देरी को लेकर बहानेबाजी करता रहा। उसके स्वजन भी कोई सही जवाब नहीं दे रहे थे। 12 बजे उन लोगों ने बरात लाने से इनकार कर दिया। इसके पीछे कोई सही कारण भी नहीं बताया। 

युवती के पिता ने कुछ परिचितों को तारापुर भेजा, तो पता चला कि दूल्हा किसी और से प्यार करता है। वह शादी के लिए तैयार नहीं है। इसलिए वे लोग बरात लेकर नहीं गए। दुल्हन के जोड़े में बैठी युवती ने शमशेर को फोन किया और उसे आखिरी बार मिलने के बहाने घर पर बुला लिया। 

सुबह चार बजे जब वह भाई के साथ वहां पहुंचा तो दोनों को कमरे में बंद कर दिया।शमशेर ने स्वजन को सूचना दी, जिसके बाद सुबह छह बजे पुलिस पहुंची तब उसको वहां से निकाला गया। दोनों पक्ष थाने में हैं। उनमें वार्ता हो रही है।

ये भी पढ़ें - 

भीषण गर्मी के बाद बरसात भी लाई आफत, झमाझम वर्षा से जलमग्न हुआ Kanpur; घुटनों तक भर गया पानी